Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Bhupesh Baghel cm chhattisgarh1
खबर छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: भेंट मुलाकात की तर्ज पर अब मुख्यमंत्री बघेल करेंगे प्रदेश के युवाओं से सीधे संवाद, संभागीय स्तर पर किए जाएंगे आयोजन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 11, 2023 2 Mins Read
843 Views
0 Comments

युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा और छत्तीसगढ़ को लेकर उनके सपनों को जानने मुख्यमंत्री करेंगे संभाग स्तरीय संवाद

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों आम जनता से भेंट-मुलाकात में सभी वर्गों से संवाद किये थे और प्रदेश के विकास को लेकर बहुत सी पहल इस कार्यक्रम के दौरान की गई थी। इसी तर्ज पर युवा आकांक्षाओं को जानने मुख्यमंत्री अब युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। संवाद का यह कार्यक्रम संभाग स्तरीय होगा। कार्यक्रम में युवा छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अपनी समझ साझा कर सकेंगे।

प्रश्न पूछेंगे युवा, मुख्यमंत्री देंगे जवाब

छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन के पश्चात युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं और इनमें काफी उत्साह है। ऐसे में संभागस्तरीय होने वाले ऐसे आयोजन में युवा अपने अनुभव भी साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें और प्रदेश स्तर पर इसे कार्यान्वित करने की पहल भी की जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। फिर युवा मुख्यमंत्री से अपने प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।

तीन सबसे अच्छे प्रश्न पूछने वाले युवाओं को दिया जाएगा स्मार्ट फोन

इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल होंगे। जिन युवाओं के प्रश्नों का सरोकार इनके विभागों से होगा, उनके उत्तर सचिव देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसका लिंक द्वारा साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। सार्थक परिचर्चा को प्रोत्साहित करने सर्वश्रेष्ठ प्रश्न पूछने वाले तीन युवाओं को स्मार्ट फोन प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रेरणादायक पुस्तकें प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में भी जागरूक करने की कोशिश की जाएगी और महात्मा गांधी की पुस्तक सत्य के मेरे प्रयोग जैसी पुस्तकों से परिचित कराया जाएगा। 

31 जुलाई तक भरे जा सकेंगे रजिस्ट्रेशन फार्म

इसके लिए आवेदन 31 जुलाई तक किया जा सकेगा। 10 अगस्त तक लाटरी के माध्यम से युवाओं की सूची तैयार कर ली जाएगी। जिन युवाओं का चयन लाटरी से होगा, उन्हें प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं जिससे युवाओं के बेहतर भविष्य के प्रति उनका सरोकार निरंतर झलकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही रोजगार मिशन की पहल से बड़ी संख्या में शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां आरंभ कर तथा रोजगार मेले के आयोजन से बड़ी संख्या में रोजगार प्रदेश के युवाओं को उपलब्ध कराए हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newscm bhupesh baghelcongressraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Mahua Laddu
Previous

घोलेंग के माई लोगिन मन तियार करत हे मऊहा के सुवादिष्ट लाड़ू

voirology
Next

दंतेवाड़ा पहला जिला जहां मिलेगी वायरोलॉजी लैब की सुविधा

Next
voirology
July 11, 2023

दंतेवाड़ा पहला जिला जहां मिलेगी वायरोलॉजी लैब की सुविधा

Previous
July 10, 2023

घोलेंग के माई लोगिन मन तियार करत हे मऊहा के सुवादिष्ट लाड़ू

Mahua Laddu

Related Posts

1775486538 e1df76f607c2cea4bbe5

छत्तीसगढ़ बनही मखाना हब: कृषि मंत्री श्री नेताम ह लिंगाडीह म मखाना सेंटर के करिन अवलोकन

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 11.12.31 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ले ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ह करिन सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 9.10.43 PM

ई-ऑफिस म फाईल बढ़ावत बखत जम्मो नियम अउ साफ राय के साथ होवय प्रस्तुतिकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 7.21.00 PM

नक्सलवाद के अंधियार छोड़ शर्मिला ह धरिस स्वावलंबन के सुई

Editor Editor
April 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार