Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 27T214659.264 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपे पक्के आवास की चाबी, जनजातीय परिवारों के सपनों को मिला नया ठिकाना

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 27, 2025 2 Mins Read
155 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले में बिरहोर समुदाय की महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपीं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल पाँच महिलाओं को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबियाँ सौंपीं, जिनमें तीन महिलाएं बिरहोर जनजाति से हैं।

रायगढ़ के धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए पक्के घर की चाबी सौंपते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि इनके जीवन की स्थिरता और सम्मान की नींव है। साथ ही, बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना के अंतर्गत मकान की चाबियाँ प्रदान की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए गरिमामय जीवन का आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता यह है कि कोई भी पात्र परिवार बिना घर के न रहे। इसके तहत हजारों जरूरतमंदों को अब तक लाभ मिल चुका है, और जो लोग अब तक वंचित रह गए हैं, उन्हें ‘आवास प्लस 2’ योजना के तहत शीघ्र ही मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दिलमत बाई और शानीरो बाई ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें अपने बच्चों के साथ सुरक्षित जीवन बिताने के लिए एक पक्का आशियाना मिला है, जो वर्षों से उनका सपना था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से दी जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी नहीं पहुंचेगी, तब तक शासन की जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी जा सकती।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 26T130230.733
Previous

छत्तीसगढ़ में बनेगी अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर यूनिट, करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स करेगा 300 करोड़ का निवेश

image 2025 05 27T214956.073 780x470 1
Next

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, लैपटॉप-टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह

Next
image 2025 05 27T214956.073 780x470 1
May 27, 2025

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, लैपटॉप-टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह

Previous
May 26, 2025

छत्तीसगढ़ में बनेगी अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर यूनिट, करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स करेगा 300 करोड़ का निवेश

image 2025 05 26T130230.733

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.36 PM

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.06 PMfxg

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 :मल्लखंभ प्रतियोगिता के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ की पुरूष टीम 124.35 अंक के साथ रही विजेता

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.40.41 PM

उग्रवाद की खामोशी से विकास की गूंज तक: ककनार घाटी में बदली तस्वीर

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.05.39 PM

​रफ्तार और शक्ति का महासंग्राम :बस्तर की धरा पर संपन्न हुई खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्पर्धाएं

Editor Editor
April 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार