Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
cm
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल.. शहरी क्षेत्र के लोगन मन के बाढ़ गे सुविधा..

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 1, 2023 4 Mins Read
309 Views
0 Comments

अब सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया विस्तार

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क योजना का किया शिलान्यास

हमारी कोशिश ग्रामीण के साथ-साथ शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने की: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

स्लम स्वास्थ्य योजना का भी हुआ विस्तार, मुख्यमंत्री ने एमएमयू को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना का सभी नगर पालिकाओं में शुभारंभ किया, जिसके बाद अब मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिलेगी। अब तक मुख्यमंत्री मितान योजना की सुविधा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिल रही थीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UIPA) का भी शुभारंभ किया ताकि शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि नागरिकों में नीली गाड़ी के नाम से मशहूर एमएमयू की बड़ी लोकप्रियता है, जिसके बाद नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री ने मितान योजना का सौंपा एक लाखवां सर्टिफिकेट

मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब तक 99 हजार 999 सर्टिफिकेट घर पहुंचाएं जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मितान योजना का एक लाखवां सर्टिफिकेट हितग्राही शीतल सोहले, अंकिता सोहले, ईशा सोहले, सूर्या सोहले, शशांक सोहले को सौंपा। सोहले परिवार ने राशन कार्ड हेतु मितान से संपर्क किया था, मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से सोहले परिवार को राशनकार्ड भेंट किया। इसी तरह ऋतु शर्मा, आराध्या शर्मा और अनन्या पाण्डे को आधार कार्ड एवं डॉ. नेहा भल्ला को पैन कार्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अब शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है। सर्विस डिलिवरी को मजबूत करने, नागरिकों को घर बैठे प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की गई। छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं। मुझे आशा है कि इस अभिनव प्रयास से हमारे शहरों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, साथ ही शहरी अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं। आज से मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत श्रमिक कार्ड सेवाओं सहित कुल 25 सेवाओं की घर बैठे डिलिवरी का विस्तार करते हुए मितान के माध्यम से प्रदेश के समस्त नगर पालिका परिषदों में उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत आज 01 लाखवें हितग्राही को यहां प्रमाण पत्र दिया गया है। थोड़े समय में ही इस योजना से लाभान्वित नागरिकों की संख्या काफी उत्साहजनक है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अपनी सुंदर संस्कृति और कृषि आधारित मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण हमारा छत्तीसगढ़ पूरे देश में विख्यात है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित की, जिनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना प्रारंभ की। हर घर तक साफ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइनों का विस्तार किया गया है। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार तीन वर्षों तक केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है। राज्य सरकार द्वारा प्रति इंडस्ट्रियल पार्क 02 करोड़ रुपए की राशि संबंधित निकायों को प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नवगठित जिलों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मोबाईल मेडिकल यूनिट की मांग की जा रही थी। इन मांगों को देखते हुए आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तृतीय चरण में शामिल 30 एमएमयू का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब तक 51 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। ये आंकड़े अपने आप में इस योजना की सफलता की कहानी कह रहे हैं।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के शुभारंभ से शहरी लोगों के लिए रोजगार भी बढ़ेंगे। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. सारांश मित्तर, सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त सीईओ आशीष टिकरिहा एवं वर्चुअल रूप से विभिन्न जिलों से अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

mitan
Previous

सीएम के मितान सेवा विस्तार.. आधा घंटा के अंदर मिलिस विवाह प्रमाण पत्र

cm dainik bhaskar
Next

छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी भागीदारी हो: सीएम बघेल

Next
cm dainik bhaskar
July 2, 2023

छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी भागीदारी हो: सीएम बघेल

Previous
July 1, 2023

सीएम के मितान सेवा विस्तार.. आधा घंटा के अंदर मिलिस विवाह प्रमाण पत्र

mitan

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

KEDAR KASHYAP 2

वन उत्पादों के व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण-आदिवासी अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती: वनमंत्री केदार कश्यप

www.jayjohar.com
February 1, 2026
Wetland Habitat Educational Presentation In Black Animated Fun Modern Style

राज्यभर में मनाया जाएगा विश्व वेटलैण्ड दिवस

www.jayjohar.com
February 1, 2026
1769938153 5b0e2a20c81f68decbb7

सतत् विकास  के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – श्री डेका

www.jayjohar.com
February 1, 2026
Vishnudeo sai cm in chhattisgarh2

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

www.jayjohar.com
February 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार