Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 17 2
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने वीवाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन, कहा स्वास्थ्य मेरी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र

Editor Editor
February 26, 2024 3 Mins Read
281 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। वीवाय अस्पताल और साईरिसा हेल्थ केयर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर के कमल विहार स्थित वीवाय अस्पताल में यह सेंटर स्थापित किया गया है। यहां कैंसर के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी, कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्युनोथेरेपी, टारगेट थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी, पैलिएटिव केयर और न्युट्रिशनल थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि रायपुर में इस नए संस्थान की स्थापना से प्रदेश में कैंसर के रोगियों के उपचार की सुविधा बढ़ेगी। इस सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं से कैंसर के मरीजों को अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की जीवन शैली में बदलाव विभिन्न रोगों का कारण है। कई तरह के कैंसर के इलाज की सुविधा वाले इस अस्पताल में गरीब परिवारों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा। अस्पताल में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को सस्ते दर पर दवाई भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा उनकी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र है। लोगों को कम खर्च में अच्छा उपचार उपलब्ध हो, इस दिशा में उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के तौर पर लगातार कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान एम्स सहित कई चिकित्सालयों में 12 करोड़ रुपए की चिकित्सा सेवाएं उन्होंने लोगों को उपलब्ध कराई है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कार्यक्रम में कहा कि देश में मरीजो की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा। छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय है। ऐसे समय में वीवाय हॉस्पिटल में कैंसर सेंटर के स्थापित होने से यहाँ के लोगो को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वीवाय हॉस्पिटल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रुकने की निःशुल्क व्यवस्था काबिले तारीफ है। यह अस्पताल एक मिशन के रूप में संचालित है। इससे न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों के भी उपचार में मदद मिलेगी।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आज आधुनिक कैंसर सेन्टर का शुभारंभ हुआ। इसके खुलने से राज्य के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अत्याधुनिक कैंसर सेंटर की स्थापना के लिए वीवाय अस्पताल के निदेशक मंडल और विशेषज्ञों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। अब कैंसर के इलाज की आधुनिक सुविधाएं भी यहां मिलेंगी।

वीवाय हॉस्पिटल के निदेशक मंडल के डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि वीवाय हॉस्पिटल में कैंसर केयर सेंटर स्थापित होने से कैंसर पीड़ितों को राहत मिलेगी। यह अस्पताल 2015 से संचालित है। आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ नए-नए चिकित्सा उपकरणों के जुड़ने से विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को लाभ मिल रहा है। कैंसर सेन्टर के शुरू होने से राज्य के मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी प्रकार के कैंसर का इलाज अब इस अस्पताल में होगा। मरीजों के साथ रुकने वाले परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 16
Previous

मुख्यमंत्री 26 फरवरी को सिरपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे

Untitled 18 4
Next

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के भद्राचलम में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Next
Untitled 18 4
February 26, 2024

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के भद्राचलम में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Previous
February 26, 2024

मुख्यमंत्री 26 फरवरी को सिरपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे

Untitled 16

Related Posts

1777642131 c35ce9dcf5dded40ec38 1

कृषि मंत्री ह राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसान मन ल 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि के करिन अंतरण

Editor Editor
May 1, 2026
WhatsApp Image 2026 05 01 at 6.33.22 PM

बाल हितैषी पंचायत म कछिया ह प्रदेश म बनाइस कीर्तिमान

Editor Editor
May 1, 2026
1777634434 017df7d92b132db9105c

राष्ट्रीय मंच म छत्तीसगढ़ के दोहरी उपलब्धि

Editor Editor
May 1, 2026
1777637909 065c0b610cc2389f3f39

मंत्री राजेश अग्रवाल ह ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ के करिन सुभारंभ

Editor Editor
May 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार