Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 71
खबर छत्तीसगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा : गांव-गांव पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं

Editor Editor
December 27, 2023 2 Mins Read
277 Views
0 Comments

जशपुरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले भर में शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने का सिलसिला जारी है। मंगवार को यात्रा जिले के कई ग्राम पंचायतों में पहुंची। जिसमें जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम चडिया, टेम्पु, जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम बेड़ेकोना, ईचोली, जनपद पंचायत कुनकुरी के बासुदेवपुर, पतराटोली सहित अन्य जनपद पंचायत के 2-2 ग्राम पंचायत शामिल हैं। जहां लोगों को यात्रा का उद्देश्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आमजनों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलवाई गई।

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी स्थानों पर मोबाइल वैन का स्वागत समिति द्वारा स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की सामान्य जानकारी दी गई। वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि, ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन व स्वाईल हेल्थ कार्ड डेमोंस्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। यात्रा के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके पात्र लाभार्थी मेरी कहानी-मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत अन्य लोगों को अपनी सफलता की कहानी सुना रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। लाभार्थी स्वयं बता रहे हैं कि उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, चिरायु हरियाणा योजना, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऑटोमैटिक पेंशन व राशन कार्ड इत्यादि योजनाओं का किस प्रकार लाभ उठाकर अपने जीवन को आसान बनाया है।

योजनाओं से संबंधित पम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं । साथ ही लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम भी हो रहे हैं।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 70
Previous

मुख्यमंत्री को रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने मिला निमंत्रण

Untitled 11 1
Next

रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next
Untitled 11 1
December 28, 2023

रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Previous
December 27, 2023

मुख्यमंत्री को रामराम बड़े भजन मेला में शामिल होने मिला निमंत्रण

Untitled 70

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.10.48 PM 1

आत्मनिर्भरता के मिसाल: औराटोला बनिस बालोद के पहिली लखपति दीदी ग्राम

Editor Editor
April 8, 2026
1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार