Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 8 6
Uncategorized

मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह का किया उद्घाटन

Editor Editor
March 15, 2024 2 Mins Read
428 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, रणनीतिक कुशलता और असीम देश प्रेम के चलते कोई शत्रु भारत की ओर आंख उठा कर नहीं देख सकता। आज भारत यदि महाशक्ति है तो इसका एक बड़ा कारण भारतीय सेना है। मुख्यमंत्री साय आज शाम राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक के निकट नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण एक करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से किया गया है। भवन में सैनिक परिवारों के लिए विश्राम कक्ष, सम्मेलन सामुदायिक हॉल एवं मनोविनोद कक्ष की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, लोकसभा सांसदसुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, राज्य सैनिक बोर्ड के संचालक बिग्रेडियर विवेक शर्मा विशिष्ट सेवा मेडल (सेवा निवृत्त) और सैनिकों के परिवारजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले तीन वीर शहीदों हवलदार नवीन कुमार, नायक श्री मोतीराम एवं सिपाही मनीष कुमार की पत्नी/माताओं को राज्य शासन की ओर से एक्सग्रेसिया 20-20 लाख रूपए का अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत को नमन करते हुए यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में आश्रित परिवारजनों को हरसंभव मदद शासन की ओर से की जाएगी। श्री साय ने कहा कि मुझे वीर नारियों के सम्मान का अवसर मिला, यह मैं अपना सैभाग्य मानता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा में लगे हमारे वीर जवानों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से देश का स्वाभिमान बढ़ाया है। आज हम देश में सुरक्षित महसूस करते है तो इसके पीछे हमारे जांबाज सैनिक ही हैं। परसों ही हमारी सेना ने पोखरण में ऑपरेशन भारत शक्ति के माध्यम से युद्ध अभ्यास किया। हमारे स्वदेश में बने ड्रोन ने एक सौ टारगेट पर सफलतापूर्वक प्रहार किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्र कवि पंडित माखन लाल चतुर्वेदी की कविता ‘पुष्प की अभिलाषा‘ से अपनी बात प्रारंभ करते हुए सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को याद किया। उन्होंने कहा कि सैनिक आजीवन सैनिक होता है। पूर्व सैनिक होता ही नहीं। गृह मंत्री ने आंध्रप्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक प्रमाण पत्र 6 भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान किया।

Share Article

Other Articles

Untitled 7 5
Previous

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरपंचों-ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद

Untitled 9 5
Next

मुख्यमंत्री से एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सेल्वामूर्ति ने की मुलाकात

Next
Untitled 9 5
March 15, 2024

मुख्यमंत्री से एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सेल्वामूर्ति ने की मुलाकात

Previous
March 15, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरपंचों-ग्रामीणों से किया वर्चुअल संवाद

Untitled 7 5

Related Posts

Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026
Abhibhashan

राज्यपाल ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को किया संबोधित

Editor Editor
February 23, 2026

मुख्यमंत्री ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल

www.jayjohar.com
January 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार