Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 29 2
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

Deeksha Mishra
January 18, 2024 2 Mins Read
183 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को उपहार प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्टालों का अवलोकन किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट से विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए हैं। रेडी टू ईट से ही खुरमी, सलोनी, गुलगुला, अनरसा, अइरसा, बर्फी, सोहरी, चीला, सलोनी, हलवा, लड्डू सहित विटमिन से भरपूर फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉल में पोषण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की भाजी पालक, गोभी भाजी, तिवारा भाजी, लाल भाजी, मेथी भाजी, करामता, चना भाजी, मूलीभाजी, चौलाई भाजी, सुनसुनिया भाजी सहित फलों की प्रदर्शनी लगाई गई।

वन विभाग के स्टाल में मुख्यमंत्री साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोदो, कुटकी और रागी से बनी लड्डू, कुकीज भेंट की। विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री वनधन योजना अन्तर्गत ज़िले की आदिवासी महिला समूह शिव शक्ति द्वारा अन्नपूर्णा माहुल पत्ता से दोना पत्तल और नाश्ता प्लेट बना कर आमदनी अर्जित कर रही हैं। वहीं वन धन योजना में जय देव ठाकुर, जय माँ शीतला महिला समूह और नई किरण स्व सहायता समूह हाट बाज़ार से कच्चे लघु वनोपज से संग्रहण के बाद साफ़-सफ़ाई कर विभिन्न प्रकार के खाने की सामग्री बना रही हैं। समूह की महिलाएं कोदो, कुटकी, रागी से लड्डू, कुकीज़, चावल और आटा का निर्माण करती हैं। समूह शहद प्रसंस्करण का कार्य भी करता है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 28 3
Previous

मोदी की गारंटी के अनुरूप वायदे किए जा रहे पूरे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 30 1
Next

सफलता प्राप्ति के लिए युवा सही दिशा में लगाएं अपनी ताकत- मंत्री टंकराम वर्मा

Next
Untitled 30 1
January 18, 2024

सफलता प्राप्ति के लिए युवा सही दिशा में लगाएं अपनी ताकत- मंत्री टंकराम वर्मा

Previous
January 18, 2024

मोदी की गारंटी के अनुरूप वायदे किए जा रहे पूरे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 28 3

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

sushaasan

विशेष लेख : सुशासन तिहार जनाकांक्षाओं का समाधान

www.jayjohar.com
April 30, 2025
saav samaaj

मेहनत एवं ईमानदारी से आगे बढ़ रहा साहू समाज : साव

www.jayjohar.com
April 30, 2025
akshay triteeya

 मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं

www.jayjohar.com
April 30, 2025
matrrii

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ

www.jayjohar.com
April 30, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार