Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 54 1
खबर छत्तीसगढ़

विद्यार्थियों के हित में मुख्यमंत्री साय ने की महत्वपूर्ण घोषणा- राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर

Editor Editor
December 26, 2023 One Min Read
253 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों के हित में आज एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं की मांग पर यह घोषणा आज सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान की। यह प्रदर्शनी भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर में नये नालंदा परिसर के निर्माण के साथ-साथ वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। उल्लेखनीय है कि नालंदा परिसर में वर्तमान में ढाई हजार पाठकों के बैठने की सर्वसुविधा युक्त व्यवस्था है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यह लायब्रेरी मददगार साबित हो रही है। यह लायब्रेरी 24 घंटे संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री ने लायब्रेरी में विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं विधायक आरंग खुशवंत साहेब , विधायक रायपुर (ग्रामीण) मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मंत्री ओपी चौधरी जब रायपुर के कलेक्टर थे तब उनकी पहल पर नालंदा परिसर का निर्माण कराया गया है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

मुख्यमंत्री साय 26 दिसम्बर को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Untitled 55
Next

वीर बच्चों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Next
Untitled 55
December 26, 2023

वीर बच्चों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Previous
December 26, 2023

मुख्यमंत्री साय 26 दिसम्बर को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

vishnu deo sai

Related Posts

नवीन हॉस्टल भवन निर्माण

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन

Editor Editor
March 19, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
March 19, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
March 19, 2026
WhatsApp Image 2026 03 18 at 5.34.01 PM

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार