Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1001696820
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 2, 2025 2 Mins Read
135 Views
0 Comments

चारों जिलों में स्वास्थ्य और राहत शिविर जारी रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़ एवं राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टर व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी भी मौजूद रहे।

दंतेवाड़ा में अधिकारियों की बैठक, प्रभावित जिलों में 115 करोड़ की क्षति

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26-27 अगस्त की अतिवृष्टि से जन-धन एवं अधोसंरचना को भारी क्षति पहुँची है। चारों जिलों में लगभग 115 करोड़ रुपये की क्षति दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। साथ ही प्रशासनिक अमले की त्वरित कार्रवाई और अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन दान देने की पहल को अनुकरणीय बताया।

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि—

प्रभावित क्षेत्रों में राहत और स्वास्थ्य शिविर स्थिति सामान्य होने तक जारी रहें।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जाए।

जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन और परीक्षण हो।

सभी कलेक्टर प्रभावितों को राहत राशि तुरंत जारी करें।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात बहाल रखने और केशकाल मार्ग सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं सचिव आपदा प्रबंधन श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने पशु-हानि मुआवजे के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

स्वास्थ्य विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि डोर-टू-डोर स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा और मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में चारों जिलों के कलेक्टरों ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामों, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों, सड़कें, बिजली आपूर्ति व मोबाइल नेटवर्क की स्थिति तथा राहत कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि सबसे अधिक नुकसान नदी-नालों के किनारे बसे गाँवों में हुआ, लेकिन समय पर राहत पहुंचाई गई।

बैठक में चारों जिलों के कलेक्टरों ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामों, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों, सड़कें, बिजली आपूर्ति व मोबाइल नेटवर्क की स्थिति तथा राहत कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि सबसे अधिक नुकसान नदी-नालों के किनारे बसे गाँवों में हुआ, लेकिन समय पर राहत पहुंचाई गई।

इस अवसर पर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, सुकमा कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव, बीजापुर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत बस्तर के सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsCM SAI

Share Article

Other Articles

1001696756
Previous

मुख्यमंत्री साय की पहल पर किसानों को राहत

1001696880
Next

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूनम को मिलीं नई पुस्तकें और टेबलेट

Next
1001696880
September 2, 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूनम को मिलीं नई पुस्तकें और टेबलेट

Previous
September 2, 2025

मुख्यमंत्री साय की पहल पर किसानों को राहत

1001696756

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 18 at 5.34.01 PM

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026
‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप

छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

Editor Editor
March 18, 2026
‘न्योता भोज

आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

Editor Editor
March 18, 2026
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार