Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 56
खबर छत्तीसगढ़

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी

Editor Editor
February 22, 2024 2 Mins Read
355 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मन में बच्चों के प्रति कितना स्नेह रखते हैं। यह उनके जन्मदिन के अवसर पर बगिया के आश्रम शाला में आयोजित न्योता भोज के दौरान छोटे-छोटे प्रसंगों में सामने आया। मुख्यमंत्री और बच्चों को जब भोजन परोसा गया तो मुख्यमंत्री ने अपनी थाली की मिठाई अपने बगल में बैठे बच्चों अनुज और सुमीत को दे दी। खाने के दौरान मुख्यमंत्री उनसे ढेर सारी बातें करते रहे। बच्चों को मुख्यमंत्री घर के मुखिया की तरह लगे। बच्चों को मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को खूब मन लगाकर पढ़ना है। ऊंचे मुकाम पर आपको पहुंचना है। नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

बगिया के बालक आश्रम के नन्हें बच्चों का दिन आज बेहद खास रहा क्योंकि उनके बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे थे, वो भी अपना जन्मदिन मनाने। बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री साय को कविता के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को केक खिलाया और उन्हें क्रिकेट किट, बैडमिंटन, वॉलीबाल जैसी खेल सामग्री उपहार में दिए। इस मौके पर पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक परंपरा की शुरुआत की है जिसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना को सामुदायिक सहयोग से और अधिक पोषक बनाने की पहल की गई है। इसी के तहत आज अपने जन्मदिन मनाने बगिया बालक आश्रम शाला के बच्चों के बीच पहुंचा हूँ और न्योता भोज में आपके साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। उन्होंने दूसरों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे खास मौकों पर अपने पास के स्कूल, आश्रम, छात्रावास में जाकर बच्चों के साथ न्योता भोज में जरूर शामिल हों। इससे समुदाय में अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों के बीच समानता की भावना विकसित करने के लक्ष्य की पूर्ति होगी। इस दौरान आईजी श्री अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 53
Previous

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद

Untitled 4
Next

स्मार्ट रीडिंग लाइब्रेरी जल्द होगी प्रारंभ, सदस्यता शुल्क 23 से 27 फरवरी तक नालंदा परिसर लाइब्रेरी में होगा जमा

Next
Untitled 4
February 22, 2024

स्मार्ट रीडिंग लाइब्रेरी जल्द होगी प्रारंभ, सदस्यता शुल्क 23 से 27 फरवरी तक नालंदा परिसर लाइब्रेरी में होगा जमा

Previous
February 22, 2024

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद

Untitled 53

Related Posts

1777742500 0d5322839bf2f80a43dc 1

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

Editor Editor
May 3, 2026
1777733881 05734dede71fd9490f25 1

स्कूटी मा निकलिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर मा घूम के विकास काम के लिन जायजा

Editor Editor
May 3, 2026
WhatsApp Image 2026 05 02 at 8.21.44 PM

सफलता के कहानी :धान छोड़ फूल के खेती ले बदली आनंदराम के तकदीर

Editor Editor
May 3, 2026
1777727485 875a1d1c8031a0f20417 1

सुशासन तिहार- सेमरदर्री म जनसमस्या निवारण शिविर बनिस समाधान के मजबूत मंच

Editor Editor
May 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार