Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
mukherjee
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 6, 2025 2 Mins Read
111 Views
0 Comments

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में स्व. डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया और उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। वे दूरदर्शी राजनीतिज्ञ के साथ ही समाज के सजग चिंतक और शिक्षा, राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर भी थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया और उनका बलिदान आज भी भारतीय संप्रभुता का अमिट अध्याय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना एक सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत का था। उन्होंने भारत में वैचारिक स्पष्टता और सिद्धांतों की राजनीति की नींव रखी। उन्होंने अपने संकल्प से भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को सशक्त आधार प्रदान किया.

श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं और उनके आदर्शों का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके सपनों को साकार करने के लिए हमें सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समृद्ध, स्वाभिमानी और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsCM Vishnu Deo Sairaipur newsshyamaprasad mukherjeestate newsVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

meeting
Previous

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: सीएम साय

sukhsai 1
Next

कृषक सुखसाय रबी और खरीफ फसल लेकर हो रहे लाभान्वित

Next
sukhsai 1
July 6, 2025

कृषक सुखसाय रबी और खरीफ फसल लेकर हो रहे लाभान्वित

Previous
July 6, 2025

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: सीएम साय

meeting

Related Posts

1778074704 e2f7bab0c424611d3297 1

मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुसी के नवा दस्तक: राजस्व मंत्री ह गोविंदा ला सौंपिन ओकर सपना के घर के चाबी

Editor Editor
May 6, 2026
1778074433 943eb485d66161d994bf

सुशासन तिहार-2026: सुशासन के संकलप के संग रामराज के सपना होवत हे साकार: विधायक श्री कौशिक

Editor Editor
May 6, 2026
1778073717 accae94a09b0f7a106d9 1

सुशासन के मिसाल: आवेदन देय पहुँचे महिला ला ओही मेर मिलिस डिजिटल किसान किताब

Editor Editor
May 6, 2026
1778072185 001d08ab9d4f014214ec

सीएम के निर्देश ऊपर तुरते कारवाही: 3 दिन में भैंसामुड़ा के लइका मन ला मिलिस क्रिकेट किट अउ स्पोर्ट्स ड्रेस

Editor Editor
May 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार