Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1733935085 5253c890e23ba80f0e5f1 copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

Editor Editor
December 12, 2024 2 Mins Read
190 Views
0 Comments



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने तमनार घरघोड़ा क्षेत्र के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अपेक्स बैंक की शाखा खुलने से अब यहां के किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। तमनार से ही खेती किसानी से जुड़े कार्यों के लिए बैंकिंग सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों को सहूलियत होगी। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

रायगढ़ जिला के अंतर्गत पूर्व में 05 शाखाएँ रायगढ़, पुसौर, खरसिया, धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा में संचालित हैं। विगत कुछ वर्षों से घरघोडा एवं तमनार के अंचल के किसानों द्वारा अपेक्स बैंक की नवीन शाखा तमनार खोलने हेतु मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा अंचल के किसानों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन शाखा तमनार का शुभारंभ किया गया। तमनार में नवीन शाखा के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय किसानों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय लेन-देन के कार्य में असानी होगी।

 किसानों ने कहा बैंकिग सुविधाओं की दूरी हुई कम
  
नवीन शाखा के शुभारंभ होने पर स्थानीय कृषक  रामचरण कुम्भकार ने कहा कि यह क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशी की बात है। अब किसानों को रायगढ़ तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी यही से ही किसान बैंक से जुड़े अपना सभी कार्य कर सकेंगे। इसी तरह श्री विनायक पटनायक ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के बैंकिंग संबंधी समस्त कार्य अब  रायगढ़ के बजाय तमनार से ही हो पायेगा, इससे किसानों को रायगढ़ जाने में लगने वाले समय की बचत होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

13 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभान्वित

 रायगढ़ शाखा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत 27 समितियां संचालित थी जो कि नवीन शाखा खुलने से विकासखंड तमनार एवं घरघोडा की 13 समितियां तमनार शाखा से संचालित होगी। नवीन शाखा तमनार में करीब 13 हजार 900 कृषक पंजीयन होंगे। नई शाखा खुलने से किसानों को धान खरीदी के भुगतान, ऋण प्राप्ति व खाद आदि के वितरण में आसानी होगी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

1733935222 43e0b7b455c71b35ae3b1 copy 1280x720
Previous

अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे

1733326766 4b67097745ab51a83f5a1 copy 1280x720
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश

Next
1733326766 4b67097745ab51a83f5a1 copy 1280x720
December 12, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश

Previous
December 12, 2024

अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे

1733935222 43e0b7b455c71b35ae3b1 copy 1280x720

Related Posts

ewdqweq

विश्व गौरैया दिवस पर वेबीनार आयोजित : संरक्षण के लिए जागरूकता पर जोर

Editor Editor
March 22, 2026
htyhrt

‘बाल मैत्री (Buddy Buddy)’ पहल से आंगनबाड़ी से विद्यालय तक बच्चों का सफर हुआ आसान

Editor Editor
March 22, 2026
dfge5r34

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

Editor Editor
March 22, 2026
WhatsApp Image 2026 03 21 at 11.10.33 PMSDS

धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
March 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार