Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 11 1
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद ने कार्यभार संभालते ही पॉवर कंपनी के अधिकारियों की ली मैराथन बैठक

Deeksha Mishra
January 5, 2024 2 Mins Read
235 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण उपरांत श्री दयानंद ने पॉवर कंपनी के उच्च अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सौर ऊर्जा और जल से विद्युत उत्पादन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने कहा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के रायपुर मुख्यालय स्थित सेवा भवन में ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने पॉवर कंपनी के जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उच्च अधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में सभी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों ने कंपनी की उपलब्धियों और संरचना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने बैठक में बताया कि प्रदेश में 62 लाख उपभोक्ताओं को 24 घंटें निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश में अधिकतम डिमांड 6157 मेगावॉट तक पहुंची है, जिसकी आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के पूरी की गई। वितरण कंपनी की वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर है।

जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार ने जानकारी दी कि प्रदेश में जनरेशन कंपनी की कुल क्षमता 2978.7 मेगावॉट है। जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्युत संयंत्र और अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत संयंत्र मड़वा पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन कर रहे है, जिससे बिजली की उत्पादन लागत में कमी आई है। अध्यक्ष ने पॉवर कंपनी में नई भर्तियों और रिक्त पदों की भी जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि विद्युत के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने पॉवर प्लांट से निकलने वाले राखड़ के 87 प्रतिशत से अधिक निष्पादन पर संतोष जताया और इसे और बेहतर करने की बात कही। इस अवसर पर तीनों कंपनियों के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को ऊर्जा के मामले में बनाएंगे अग्रणी

नवनियुक्त अध्यक्ष पी.दयानंद को आज विद्युत सेवा भवन में पॉवर कंपनीज अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न श्रमिक संघ-संगठनों के प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने और राज्य शासन के रीति-नीति के अनुरूप विद्युत विकास के मामले में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वर्तमान में वे मुख्यमंत्री के सचिव के साथ ऊर्जा, खनिज साधन, जनसंपर्क, विमानन विभाग तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के अधिकारी श्री पी. दयानंद सुकमा, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, कवर्धा, कोरबा व बिलासपुर में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के आवास एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण काम करवाएं। कलेक्टर बिलासपुर के बाद प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा आयुष विभाग के डायरेक्टर भी रह चुके है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 8
Previous

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित

Untitled 9
Next

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत 76 करोड़ रूपए से अधिक की तृतीय किस्त जारी

Next
Untitled 9
January 5, 2024

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत 76 करोड़ रूपए से अधिक की तृतीय किस्त जारी

Previous
January 5, 2024

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित

Untitled 8

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

xc

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

www.jayjohar.com
November 13, 2025
map

 पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र

www.jayjohar.com
November 13, 2025
chotu

 श्रमिकों की मुस्कान बनी मिनीमाता महतारी जतन योजना

www.jayjohar.com
November 13, 2025
deshdrohi

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता – छह माओवादी न्यूट्रलाइज

www.jayjohar.com
November 13, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार