Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
CM Sai honored the national players, said you have made Chhattisgarh proud
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 22, 2025 2 Mins Read
172 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राष्ट्रीय खेल विजेता सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के 130 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने गोवा और उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में पदक जीते थे। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों में भाग लेने और पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी और कहा, “आपने केवल पदक नहीं जीते, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अब आप एशियाड, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन करें।” मुख्यमंत्री ने बताया कि गोवा और उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कुल 1 करोड़ 95 लाख 20 हजार रुपए की सम्मान राशि दी गई है। इसके अलावा, ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कारों का ऐलान भी किया है। स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र में खेलों की वापसी का जिक्र करते हुए कहा कि, “बस्तर में अमन लौटने के बाद खेलों की रौनक भी लौट आई है। जहां कभी लोग डरते थे, आज वहीं हजारों खिलाड़ी खेल रहे हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि यहां के लोग अब खेलों में भी रुचि रखते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतरीन सुविधाएं बनाई जा रही हैं। खेलो इंडिया के तहत 7 नए सेंटर खोले गए हैं और रायपुर, राजनांदगांव और नारायणपुर में नई अकादमियां खोली गई हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेलों के लिए 20 करोड़ रुपए की क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है, ताकि इन खेलों का विकास हो सके। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur news

Share Article

Other Articles

211
Previous

गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव- राज्यपाल ने गौशाला में की पूजा अर्चना

cm sai 1
Next

लोकतंत्र किसी की बपौती नहीं, ये करोड़ों भारतीयों के बलिदान की देन: CM साय

Next
cm sai 1
March 22, 2025

लोकतंत्र किसी की बपौती नहीं, ये करोड़ों भारतीयों के बलिदान की देन: CM साय

Previous
March 21, 2025

गौ सेवा रत्न अलंकरण महोत्सव- राज्यपाल ने गौशाला में की पूजा अर्चना

211

Related Posts

Budget 2026

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान

Editor Editor
February 24, 2026
wefeef 1 1

‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

बजट 2026-27: जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार

Editor Editor
February 24, 2026
BudgeT

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट

Editor Editor
February 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार