Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 28 1
खबर छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार ने संगवारी मतदान केन्द्र और आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर महिला मतदान दलों का किया उत्साहवर्धन

Editor Editor
November 6, 2023 2 Mins Read
290 Views
0 Comments
 

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के संगवारी मतदान केन्द्र और आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर महिला मतदान दलों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए संगवारी एवं आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 193, संगवारी एवं आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 190, संगवारी एवं आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 195, संगवारी मतदान केन्द्र क्रमांक 189, संगवारी मतदान केन्द्र क्रमांक 191, संगवारी मतदान केन्द्र क्रमांक 192 और छुरिया विकासखंड के मतदान केन्द्र क्रमांक 218 खुसीर्टिकुल का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में सकुशल मतदान दल पहुंचने के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने मतदान दल के पीठासीन अधिकारी से उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह संगवारी मतदान केन्द्रों में महिला कर्मचारियों को निर्भीकता के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समय रहते मतदान संबंधी सभी प्रकार के प्रपत्र भरने कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि संगवारी मतदान केन्द्रों सहित सभी मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने मतदान कराने से पहले की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने सभी महिला मतदान दल के कर्मचारियों के मतदान केन्द्र में रहने की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी संगवारी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम खुसीर्टिकुल के मतदान केन्द्र क्रमांक 218 में बनाए गए सेल्फी जोन की तारीफ की। उन्होंने मतदान केन्द्रों में व्हीलचेयर की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन कार्य सफलतापूर्ण संपन्न कराने के लिए महिला मतदान दल के महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक महिला मतदाताओं की सहभागिता के लिए यह पहल की गई है। संगवारी मतदान केन्द्र में सुरक्षा से लेकर मतदान कराने तक की जिम्मेदारी महिलाओं पर है। संगवारी मतदान केन्द्र को महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री अश्वन कुमार पुसाम, सीईओ छुरिया श्री एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 28
Previous

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोंगरगांव एवं खुज्जी विधानसभा के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Untitled 28 2
Next

एसईसीआर का अभिनव पहल…‘अक्षिता’ एक सेफ बबल

Next
Untitled 28 2
November 7, 2023

एसईसीआर का अभिनव पहल…‘अक्षिता’ एक सेफ बबल

Previous
November 6, 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोंगरगांव एवं खुज्जी विधानसभा के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Untitled 28

Related Posts

1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.32.12 PMnhbhb

आई-गॉट में सब्बो विभाग मन के जुड़ना जरूरी: मुख्य सचिव

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार