Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 7
खबर छत्तीसगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा से लाभान्वित हो रहे जनसामान्य, संतोषी एवं कुमारी ने किया अनुभव साझा, कहा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना का मिला लाभ

Editor Editor
January 5, 2024 2 Mins Read
287 Views
0 Comments

रायगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जनसामान्य को लाभान्वित किया जा रहा हैं। वहीं लाभार्थी मंच पर आकर मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से शासन की योजनाएं कितने फायदेमंद हैं अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। साथ ही अन्य लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत त्रिभौना में लगे शिविर में श्रीमती संतोषी यादव ने बताई कि उन्हें प्रधान मंत्री मातृत्व योजना के लाभ मिलने से 5 हजार तीन किस्तों में प्राप्त हुआ था, जिससे गर्भवती के दौरान उन्हें आर्थिक रूप से काफी सहयोग मिला। इसी प्रकार कुमारी बारीक ने बताया कि प्रथम गर्भवती होने पर उन्हें शासन द्वारा मातृत्व योजना का लाभ मिला और प्रथम किस्त में 1 हजार तथा 2 हजार के दो किस्त मिले हैं, जिससे पोषण आहार में सुविधा मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री को मातृत्व योजना के संचालन के लिए धन्यवाद दिया। वृद्ध सहोद्रा चौहान ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। जिससे आज उनके पास खुद का पक्का मकान है। उन्होंने बताया कि पहले कच्चे मकान में मात्र एक कमरा था और खासकर बरसात के दिनों में बहुत तकलीफ होती थी। लेकिन अब वे सारी तकलीफ पीएम आवास मिलने से दूर हुई। सरिता सिदार ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीएम आवास मिलने से हमारा पूरा परिवार हंसी-खुशी पक्के मकान में रह रहे है। पूर्व में कच्चे मकान में बहुत तकलीफ होती थी, बरसात का पानी पूरे दीवाल में रिसता था, कीड़े-मकोड़ों का डर भी बना रहता था, लेकिन आज वह डर खत्म हो गई और आज पूरा परिवार पक्के मकान में सुरक्षित महसूस करते है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का डिजीटल रथ कल 6 जनवरी को जिले के इन गांवों में पहुंचेगी। जहां शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इनमें धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-भोजपुर एवं खम्हार, घरघोड़ा के छोटे गुमड़ा एवं नवागढ़, खरसिया के बड़े कुनकुनी एवं टेमटेमा, लैलूंगा के कुंजारा एवं ढोर्रोबीजा, पुसौर के नवापारा अ एवं बाघाडोला, रायगढ़ के कुशवाबहरी एवं पंडरीपानी पश्चिम तथा विकासखण्ड तमनार के धौराभांठा एवं तिवरा शामिल है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 6
Previous

अंतर्राष्ट्रीय तेलुगु सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

Untitled 8
Next

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित

Next
Untitled 8
January 5, 2024

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित

Previous
January 5, 2024

अंतर्राष्ट्रीय तेलुगु सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

Untitled 6

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 18 at 5.34.01 PM

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026
‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप

छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

Editor Editor
March 18, 2026
‘न्योता भोज

आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

Editor Editor
March 18, 2026
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
March 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार