Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
किसान रामप्रकाश
खबर छत्तीसगढ़

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

Editor Editor
March 19, 2026 2 Mins Read
84 Views
0 Comments

मक्का की लहर से खुश किसान रामप्रकाश

धमतरी. कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी जिले में आज कृषि का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। यहां के किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ कम पानी में अधिक लाभ देने वाली फसलों को अपनाकर एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। यह बदलाव केवल खेती का नहीं, बल्कि सोच और संसाधनों के बेहतर उपयोग का भी प्रतीक बन गया है।
   इस परिवर्तन के पीछे जिला प्रशासन की दूरदर्शी रणनीति और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का सतत मार्गदर्शन अहम भूमिका निभा रहा है। उनके नेतृत्व में फसलचक्र परिवर्तन को एक अभियान के रूप में संचालित किया गया, जिसमें किसानों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और निरंतर निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद स्थापित किया, जिससे उनमें नई फसलों के प्रति विश्वास बढ़ा।
  ग्राम गट्टासिल्ली तालपारा के कृषक रामप्रकाश नेताम इस बदलाव की जीवंत मिसाल हैं। पहले वे केवल धान की खेती करते थे, लेकिन अब 3.5 एकड़ खेत में मक्का की फसल लेकर बेहतर उत्पादन की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा उन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। फसल की देखरेख, कीट प्रबंधन और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी ने उनकी खेती को और सशक्त बनाया है।
   रामप्रकाश ही नहीं, बल्कि जिले के सैकड़ों किसानों ने मक्का सहित अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाया है। खेतों में लहराती मक्का की फसल अब इस बदलाव की गवाही दे रही है। इससे किसानों को न केवल अच्छी आमदनी मिल रही है, बल्कि खेती में जोखिम भी कम हुआ है।
  फसलचक्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पर्यावरण पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कम पानी वाली फसलों के कारण सिंचाई पर दबाव घटा है, जिससे जल संसाधनों का संरक्षण हो रहा है और भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही, विविध फसलों की खेती से भूमि की उर्वरता भी बेहतर हो रही है।
  यह पहल केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय को स्थिर और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है।
  कुल मिलाकर, धमतरी में फसलचक्र परिवर्तन एक सफल शासकीय मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है। प्रशासन की प्रतिबद्धता और किसानों की सक्रिय भागीदारी ने इसे संभव बनाया है। आने वाले समय में यह पहल न केवल धमतरी, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए कृषि नवाचार और सतत विकास का प्रेरक उदाहरण बनेगी।

Tags:

cgChhattisgarhstate news

Share Article

Other Articles

op choudhary
Previous

वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित

छत्तीसगढ़ संवाद
Next

झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी

Next
छत्तीसगढ़ संवाद
March 19, 2026

झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी

Previous
March 19, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित

op choudhary

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 5.35.52 PM

अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को मंथन, सीएम साय करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ

Editor Editor
October 18, 2026
WhatsApp Image 2026 10 18 at 7.16.45 PM

मोरन नदी पर 5.91 करोड़ से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 20 हजार ग्रामीणों को लाभ

Editor Editor
October 18, 2026
WhatsApp Image 2026 10 18 at 5.32.37 PM

फसलों को कीट-रोगों से बचाने किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

Editor Editor
October 18, 2026
WhatsApp Image 2026 10 18 at 5.12.55 PM

वनांचल गांवों में पहुंचे विजय शर्मा, 427 परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

Editor Editor
October 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार