Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.03.20 PM
खबर छत्तीसगढ़

मंजीरा लेकर जसगीत गाने लगे डिप्टी CM विजय शर्मा, ग्रामीणों के साथ भक्ति में झूमे

Editor Editor
October 19, 2026 One Min Read
6 Views
0 Comments

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का भक्तिमय अंदाज कबीरधाम जिले के ग्राम ढोंघा और कोडार में देखने को मिला। सोमवार देर रात आयोजित मां दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए विजय शर्मा ने हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ जसगीत गाए। ढोलक, झांझ और मंजीरे की थाप पर माता के भजनों के बीच वे ग्रामीणों के साथ भक्ति में झूमते नजर आए। माता के जयकारों और पारंपरिक जसगीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दोनों गांवों में मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों के साथ भजन-कीर्तन में सहभागिता की। इस दौरान आस्था, लोक संस्कृति और आपसी आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विजय शर्मा ग्रामीणों के बीच बैठकर भक्ति गीतों में शामिल हुए और पारंपरिक जसगीतों की धुन पर मंजीरा बजाया। उनके इस सहज और आत्मीय अंदाज ने ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया। देर रात तक चले इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस तरह धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया।

Tags:

chhattisgarh newsDeputy Chief MinisterDurga PujaJyoti Kalash PujanKabirdham NewsVIJAY SHARMA

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM
Previous

आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी रेल, 20 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक उद्घाटन

WhatsApp Image 2026 10 19 at 7.48.46 PM
Next

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण, OP चौधरी ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Next
WhatsApp Image 2026 10 19 at 7.48.46 PM
October 19, 2026

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण, OP चौधरी ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Previous
October 19, 2026

आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंचेगी रेल, 20 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक उद्घाटन

WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.22.56 PM

Related Posts

1792509694 94d4c2ff5ce57286ef2c

महानवमी पर ओपी चौधरी ने दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Editor Editor
October 20, 2026
photo collage.png 27

रायपुर में पहली बार महिला T20 इंटरनेशनल सीरीज, CM साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Editor Editor
October 20, 2026
WhatsApp Image 2026 10 20 at 8.07.00 PM

जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला 101 फीट का रावण, CM साय ने किया दहन

Editor Editor
October 20, 2026
2348

शहरी विकास को मिलेगी गति, अर्बन चैलेंज फंड पर कार्यशाला कल

Editor Editor
October 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार