Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1788190802 862cba7a8a1ec297173a 1
खबर छत्तीसगढ़

विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा

Editor Editor
August 31, 2026 2 Mins Read
18 Views
0 Comments

सचिव भीम सिंह ने योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर

रायपुर,रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने रायपुर संभाग में संचालित विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रायपुर संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

         समीक्षा के दौरान विकसित भारत-जी राम जी अंतर्गत जुलाई एवं अगस्त माह में सृजित मानव दिवस तथा गत वित्तीय वर्ष की तुलना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 90 मानव दिवस रोजगार, सिक्योर पोर्टल के माध्यम से कार्यों की स्वीकृति, प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य स्वीकृति, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम , महात्मा गांधी नरेगा के अपूर्ण कार्यों की पूर्णता, एसएनए-स्पर्श के माध्यम से भुगतान, पौधरोपण, वर्षा उपरांत श्रममूलक कार्यों की स्वीकृति एवं मानव दिवस सृजन की कार्ययोजना, NMMS के माध्यम से उपस्थिति, लंबित ई-केवायसी, शून्य प्रविष्टि वाले मस्टर रोल तथा युक्तधारा में प्लान किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। 

         सचिव भीम सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में तेजी लाई जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप श्रममूलक कार्य स्वीकृत करने, अधिकाधिक मानव दिवस सृजन करने तथा महात्मा गांधी नरेगा के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विशेष परियोजना एवं पीएम जनमन योजनांतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रथम किस्त के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आवास सॉफ्ट से अपात्र किए गए हितग्राहियों, जॉब कार्ड, योजनाओं के अभिसरण तथा A, B एवं C कैटेगरी के प्रकरणों के चिन्हांकन एवं निराकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

       सचिव सिंह ने आर-सेटी एवं आरएमटी के माध्यम से हितग्राहियों के प्रशिक्षण तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

         संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए मैदानी स्तर पर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मानव दिवस सृजन, आवास निर्माण, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं अपूर्ण कार्यों की पूर्णता में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के साथ ही जिला एवं जनपद स्तर पर सतत समीक्षा करने पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। 

       बैठक में रायपुर संभाग के सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

photo collage.png 13 2
Previous

शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : अरुण साव

1788180616 cbee2f7f29597f0dae38 1
Next

बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव

Next
1788180616 cbee2f7f29597f0dae38 1
August 31, 2026

बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव

Previous
August 31, 2026

शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : अरुण साव

photo collage.png 13 2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार