Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 19 at 4.36.58 PM
Uncategorized

भलपहरी और अचानकपुर को 48.30 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विजय शर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Editor Editor
October 19, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नवरात्रि के अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम भलपहरी और अचानकपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बातों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और शासकीय प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया।

दोनों गांवों में कुल 48 लाख 30 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। ग्राम भलपहरी में हाई स्कूल रोड पर सीसी रोड निर्माण के लिए 2.60 लाख रुपये, प्राथमिक शाला में किचन शेड के लिए 4 लाख रुपये और अकालगरिहा पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये की घोषणा की गई। वहीं, ग्राम अचानकपुर में मंच निर्माण के लिए 8 लाख रुपये, सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख रुपये, मुख्य मार्ग से पंचराम के घर तक सीसी रोड के लिए 2.60 लाख रुपये तथा मैदान और गोठान के समतलीकरण के लिए 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

भलपहरी में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि इस केंद्र से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं मिल सकेंगी। इसके माध्यम से महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि निकालने के साथ जमा करने जैसी सुविधाओं का लाभ भी लिया जा सकेगा। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की जरूरत कम होगी और उनके समय एवं आवागमन खर्च की बचत होगी।

गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। विशेष रूप से बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क, बिजली, आवास और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की बसाहटों तक सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर कार्रवाई, किसानों के हित में फैसले

विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा आदिवासियों के आवास की राशि में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सरकारी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने भोरमदेव शक्कर कारखाने की उपलब्धि का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह कारखाना देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला शक्कर कारखाना बना। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

Tags:

Achanakpur VillageAtal Digital Seva KendraBaiga Tribal CommunityBhalpahari Villagechhattisgarh newsKabirdham NewsPM Janman YojanaRural DevelopmentVIJAY SHARMA

Share Article

Other Articles

photo collage.png 25
Previous

छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

WhatsApp Image 2026 10 19 at 4.25.31 PM
Next

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची बाइक रैली

Next
WhatsApp Image 2026 10 19 at 4.25.31 PM
October 19, 2026

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची बाइक रैली

Previous
October 19, 2026

छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

photo collage.png 25

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 19 at 4.25.31 PM

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची बाइक रैली

Editor Editor
October 19, 2026
photo collage.png 25

छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

Editor Editor
October 19, 2026
WhatsApp Image 2026 10 19 at 7.48.46 PM

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण, OP चौधरी ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Editor Editor
October 19, 2026
WhatsApp Image 2026 10 19 at 9.03.20 PM

मंजीरा लेकर जसगीत गाने लगे डिप्टी CM विजय शर्मा, ग्रामीणों के साथ भक्ति में झूमे

Editor Editor
October 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार