Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
रायगढ़
खबर छत्तीसगढ़

डीएमएफ मद से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिली नई गति

Editor Editor
August 20, 2026 2 Mins Read
25 Views
0 Comments

शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के लिए 9.03 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति

धरमजयगढ़ के डाइट में छात्रावास, सम्मेलन कक्ष सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 8.73 करोड़ रुपये मंजूर

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए 9 करोड़ 3 लाख 66 हजार 149 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इन कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

’डाइट धरमजयगढ़ की अधोसंरचना होगी मजबूत’

डीएमएफ मद से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), धरमजयगढ़ में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से पुरुष एवं महिला छात्रावास भवन, सम्मेलन कक्ष, शौचालय खंड सहित पुराने भवन की मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार के कार्य कराए जाएंगे। इन सुविधाओं के विकसित होने से संस्थान की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कुडुमकेला हाईस्कूल में बनेगा प्रार्थना शेड

घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुडुमकेला स्थित हाईस्कूल में विद्यार्थियों की सामूहिक गतिविधियों एवं प्रार्थना कार्यक्रमों के लिए 5 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डीएमएफ मद से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

पीएचसी छाल को मिलेगी बीएलएस एम्बुलेंस की सुविधा

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल के लिए एक नग बीएलएस एम्बुलेंस के क्रय हेतु 25 लाख 66 हजार 149 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एम्बुलेंस की उपलब्धता से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

डीएमएफ मद से स्वीकृत इन कार्यों से खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत अधोसंरचना का विस्तार होगा। स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे इन विकास कार्यों से क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

बाल विवाह मुक्त 1
Previous

छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

1787232528 6d6c20e16c901392b94d 1
Next

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

Next
1787232528 6d6c20e16c901392b94d 1
August 20, 2026

बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल

Previous
August 20, 2026

छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

बाल विवाह मुक्त 1

Related Posts

Chhattisgarhi Farmer Illustration

बासी के मीठास अउ आमा के अथान: इही म होथे हमर छत्तीसगढ़ के पहिचान!

Editor Editor
September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार