Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
kedar kashyap
खबर छत्तीसगढ़

धरती आबा योजना से जनजातीय गांवों के लिए वरदान: कश्यप

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 27, 2025 2 Mins Read
143 Views
0 Comments

गोलावण्ड में जनजातीय उत्कर्ष शिविर का आयोजन.. हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज धरती आबा योजना के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड और 5 को जन्म प्रमाण पत्र, कृषि विभाग अंतर्गत 5 किसानों को धान बीज, सहकारिता विभाग 6 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 6 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र और ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत 300 ग्रामीणों को पौधे वितरित किए। वन मंत्री आज कोण्डागांव जिले के ग्राम गोलावण्ड में आयोजित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर में शामिल हुए। इस शिविर में आसपास के 16 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि धरती आबा अभियान के तहत जनजातीय समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रहा है।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कि जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर शुरू हुई यह योजना अब गांव-गांव तक पहुंच रही है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना और वय वंदना योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का लाभ सभी योग्य हितग्राहियों को जल्द से जल्द मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजना से वंचित न रहें। उन्होंने अधिकारियों को सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में वन मंत्री श्री कश्यप ने सभी ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप, रामदई नाग, जनपद अध्यक्ष अनिता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपेश अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newskedar kashyapraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Previous

डबल सब्सिडी और सौर ऊर्जा से समृद्धि : छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभाव

suryghar
Next

छत्तीसगढ़ में “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” से बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

Next
suryghar
June 27, 2025

छत्तीसगढ़ में “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” से बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

Previous
June 27, 2025

डबल सब्सिडी और सौर ऊर्जा से समृद्धि : छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभाव

Related Posts

1777214156 f7669a33fd69e4b351e8

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ले गंगाधर नेताम बनिस सफल मछली पालन उद्यमी

Editor Editor
April 27, 2026
1777207680 82f3c0e544a4926dfe76

छत्तीसगढ़ के बेटी शिवानी सोनी ह रचिस इतिहास

Editor Editor
April 26, 2026
1777213258 7650faa35c12d355c667

वन मंत्री केदार कश्यप ह दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ के करिन निरीक्षण

Editor Editor
April 26, 2026
1777215150 71cf021b2e96fa9f71b7

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ले जशपुर के मनखे मन ला मिलिस बड़ राहत, धुँवा ले मुक्ती के संग जीवन होइस आसान।”

Editor Editor
April 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार