Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
DIY dream house
खबर छत्तीसगढ़

अपने हाथों से गढ़ा सपनों का घर

Editor Editor
July 13, 2026 One Min Read
36 Views
0 Comments

रायपुर, दूसरों के लिए ईंट-पत्थरों से मजबूत घर बनाने वाले मिस्त्री श्यामसिंह चंद्रवंशी का सबसे बड़ा सपना था कि एक दिन उनके अपने परिवार के सिर पर भी पक्की और सुरक्षित छत हो। वर्षों तक सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण यह सपना अधूरा रहा, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने आखिरकार उनकी यह ख्वाहिश पूरी कर दी। मोहला विकासखंड के ग्राम गुहाटोला निवासी श्यामसिंह चंद्रवंशी खेती के साथ मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लंबे समय तक उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को नई दिशा दी। खास बात यह रही कि वर्षों तक दूसरों के घर बनाने वाले श्यामसिंह ने अपना घर भी अपने ही हाथों से तैयार किया। वे कहते हैं, जब भी किसी के लिए पक्का मकान बनाता था, मन में यही इच्छा होती थी कि एक दिन मेरा भी अपना घर होगा। आज यह सपना साकार हो गया है।

अब उनका परिवार पक्के और सुरक्षित घर में सम्मान के साथ जीवन बिता रहा है। बरसात में छत टपकने का डर खत्म हो चुका है और बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण मिल गया है। श्यामसिंह मानते हैं कि यह मकान केवल चार दीवारी नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों का साकार रूप है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के जीवन में वास्तविक और स्थायी बदलाव ला रही है। 

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsDIY dream houseraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1783958543 80d02c67b6588c5fda9d 1
Previous

फसल विविधीकरण बना आर्थिक समृद्धि का आधार

health services 1
Next

दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल

Next
health services 1
July 13, 2026

दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल

Previous
July 13, 2026

फसल विविधीकरण बना आर्थिक समृद्धि का आधार

1783958543 80d02c67b6588c5fda9d 1

Related Posts

gddf

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.34.16 PM

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.26 PM

सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार