Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784200579 b07ba38faa7e7466ef72
खबर छत्तीसगढ़

खाद वितरण व्यवस्था में सुधार से किसानों को मिली राहत, आधुनिक कृषि तकनीकों से बढ़ रहा भरोसा

Editor Editor
July 16, 2026 2 Mins Read
53 Views
0 Comments

समय पर उर्वरकों की उपलब्धता और नैनो डीएपी के उपयोग से खेती हो रही अधिक लाभकारी

रायपुर, राज्य शासन द्वारा किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर प्रदेश के किसानों के बीच दिखाई दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था में सुधार, सुगम उपलब्धता और नैनो उर्वरकों के उपयोग को लेकर किसानों में विश्वास बढ़ा है। सरगुजा जिले के ग्राम बाकीपुर के प्रगतिशील किसान रवींद्र प्रताप सिंह ने खाद वितरण प्रणाली में किए गए सुधारों तथा नैनो उर्वरकों के उपयोग को खेती के लिए लाभकारी बताते हुए शासन की पहल की सराहना की है।

रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारी के दौरान उन्हें समिति से डीएपी एवं यूरिया आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण व्यवस्था में किए गए सुधारों से अब उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित हो गई है। इससे किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है तथा कृषि कार्य समय पर संपादित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वे लगभग 40 से 50 एकड़ कृषि भूमि में धान, दलहन एवं तिलहन की खेती करते हैं। समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता से बुवाई और फसल प्रबंधन के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

प्रगतिशील किसान सिंह ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। उनके अनुसार नैनो उर्वरक पौधों तक पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाते हैं, जिससे फसलों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही इनका भंडारण और परिवहन भी आसान होने से किसानों के समय, श्रम और लागत की बचत होती है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नैनो उर्वरकों का वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से कृषि विभाग किसानों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।

रवींद्र प्रताप सिंह ने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसी आधुनिक तकनीकों को भी अपनाएं, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने किसानों की सुविधा के अनुरूप खाद वितरण व्यवस्था में किए गए सुधारों और कृषि हितैषी प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से खेती को अधिक लाभकारी, उत्पादक और किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhFarmersgood governanceraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1784202449 03b909c9c4a8c1a29f29
Previous

 सुशासन से सशक्त और समृद्ध हो रहे किसान

Special Article 1
Next

विशेष लेख : आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

Next
Special Article 1
July 16, 2026

विशेष लेख : आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

Previous
July 16, 2026

 सुशासन से सशक्त और समृद्ध हो रहे किसान

1784202449 03b909c9c4a8c1a29f29

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 10 at 11.05.45 PM

कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, बस्तर दशहरा को मिली अनुमति

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 2.37.17 PM

डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 3.26.42 PM

छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 4.59.55 PM

नवा रायपुर में खुलेगी गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Editor Editor
October 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार