Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
machhali palan 1
खबर छत्तीसगढ़

मछली पालन ने ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Editor Editor
June 3, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

कभी केवल जल संरक्षण का माध्यम माने जाने वाले गांवों के तालाब आज ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बन रहे हैं। जशपुर जिले के मनोरा और दुलदुला विकासखंड की महिला स्व-सहायता समूहों ने मछली पालन को आजीविका का मजबूत साधन बनाकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। शासन के सहयोग, विभागीय मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों ने इन महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाया है।

मनोरा विकासखंड के ग्राम भभरी में संचालित कमल महिला स्व-सहायता समूह पिछले तीन वर्षों से शासकीय तालाब में मछली पालन कर रहा है। ग्राम पंचायत से 10 वर्ष के पट्टे पर प्राप्त तालाब में समूह की महिलाओं ने मेहनत और बेहतर प्रबंधन के बल पर इस कार्य को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है। समूह को प्रतिवर्ष लगभग 6 लाख रुपये का विक्रय प्राप्त हो रहा है, जिससे महिलाओं के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

इसी तरह दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा का दीप महिला स्व-सहायता समूह भी शासकीय तालाब में मछली पालन कर प्रतिवर्ष लगभग 6.93 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहा है। इस अतिरिक्त आय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दी है।

समूह की महिलाओं का कहना है कि पहले सीमित आय के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती था, लेकिन अब वे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू आवश्यकताओं पर बेहतर ढंग से खर्च कर पा रही हैं। इन समूहों की सफलता ने यह साबित किया है कि यदि शासकीय योजनाओं का लाभ लिया जाए तो ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल बन सकती हैं।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1780505651 0850e1053782591db4f9 1
Previous

जल संरक्षण और हरियाली की मिसाल बना कांकेर

1780497703 d0df3a090e0257e6f789 1
Next

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

Next
1780497703 d0df3a090e0257e6f789 1
June 3, 2026

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

Previous
June 3, 2026

जल संरक्षण और हरियाली की मिसाल बना कांकेर

1780505651 0850e1053782591db4f9 1

Related Posts

1780497703 d0df3a090e0257e6f789 1

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

Editor Editor
June 3, 2026
1780505651 0850e1053782591db4f9 1

जल संरक्षण और हरियाली की मिसाल बना कांकेर

Editor Editor
June 3, 2026
1780484246 ee83a651e5512793a9fc 1

 ’मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री’

Editor Editor
June 3, 2026
WhatsApp Image 2026 06 03 at 7.52.33 PM

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
June 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार