Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
bhupesh baghel
राजनीति

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का सरकार पर हमला – किसानों, शिक्षा और रोजगार को लेकर उठाए सवाल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 13, 2025 2 Mins Read
249 Views
0 Comments

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार न सिर्फ किसानों को हतोत्साहित कर रही है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था, बिजली, रोजगार और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर भी पूरी तरह विफल है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी से बचने के लिए किसानों को निराश कर रही है। उन्होंने कहा कि धान की नीलामी में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 600 रुपये तक का नुकसान हो रहा है। यह पूरी तरह से किसान विरोधी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि बिजली कटौती, रोजगार की कमी और युवाओं का पलायन लगातार बढ़ता जा रहा है। बघेल के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र के 30 से 40 हजार युवा रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हुए हैं और वहां उन्हें डर के माहौल में काम करना पड़ रहा है।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बघेल ने कहा कि 16 जून से स्कूल खुलने वाले हैं, लेकिन सरकार स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण करने में लगी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

“यह सरकार शालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है।”

भूपेश बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना से 70 हजार नाम हटा दिए गए हैं, और सरकार आदिवासी युवाओं को जेल भेज रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि नक्सली घटनाओं की जानकारी आम जनता और मीडिया से क्यों छिपाई जा रही है। साथ ही उन्होंने पूछा कि झीरम कांड के आरोपियों को जेल भेजने का प्रधानमंत्री का वादा अब कहां गया?

पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

बस्तर
Previous

बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां

vishnudeo sai
Next

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से बचाव का मूल मंत्र : सीएम साय

Next
vishnudeo sai
June 14, 2025

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से बचाव का मूल मंत्र : सीएम साय

Previous
June 13, 2025

बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां

बस्तर

Related Posts

SCHOOLD

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

www.jayjohar.com
March 10, 2026
MAHILA DIWAS1

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम छतौना में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

www.jayjohar.com
March 10, 2026
UPSC

बीजापुर के अंकित सकनी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पाई सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

www.jayjohar.com
March 10, 2026
JAPAN

मुख्यमंत्री से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की सौजन्य मुलाकात

www.jayjohar.com
March 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार