Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1781111171 dc13974bd305ab45aefa 1
खबर छत्तीसगढ़

 सुशासन तिहार 2026 : कोडेकसा का समाधान शिविर बना जनकल्याण का मंच, 56 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

Editor Editor
June 10, 2026 2 Mins Read
41 Views
0 Comments

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 का बालोद जिले में सफलतापूर्वक समापन हो गया। बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोडेकसा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जो ग्रामीणों और हितग्राहियों के लिए अनेक सौगातें लेकर आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त कुल 188 आवेदनों में से 56 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

14 ग्राम पंचायतों कर ग्रामीण हुए शामिल

        शिविर में कोडेकसा सहित आसपास के 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान कोडेकसा में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पूर्णता प्रमाण-पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड तथा मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं के अंतर्गत जाल एवं आईस बॉक्स का वितरण किया गया।

बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई रस्म

          शिविर में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष कांति सोनबरसा ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसके माध्यम से प्रशासन आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझ रहा है और उनके निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

Tags:

chhattisgarh newsGood Governance Festival 2026raipur newsstate newsसुशासन तिहार 2026

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 06 10 at 7.12.35 PM
Previous

मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

1781102929 e8110bba73b28919fe9a 1
Next

पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल

Next
1781102929 e8110bba73b28919fe9a 1
June 10, 2026

पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल

Previous
June 10, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

WhatsApp Image 2026 06 10 at 7.12.35 PM

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार