Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
deka
खबर छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका ने दिव्यांगों, वृद्धजनों, वनवासियों के कल्याण के लिए कार्यरत संस्थाओं को दिए 15 लाख 31 हजार

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
February 27, 2025 2 Mins Read
300 Views
0 Comments

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका (Governor Ramen Deka News) ने आज राजभवन में अपने स्वेच्छानुदान मद से 13 संस्थाओं को 15 लाख 31 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। श्री डेका द्वारा राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल स्वेच्छानुदान मद से रैन बसेरा निर्माण, बीमार वृद्धजनों की देखभाल, दृष्टिहीन बच्चों, दिव्यांगों, वनवासियों के कल्याण के लिए कार्यरत् विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।


राज्यपाल श्री डेका द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी कोे 10 टी. बी. मरीजों के लिए 50 हजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव को 10 टी. बी. मरीजों के लिए 55 हजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को टी. बी. मरीजों के लिए 60 हजार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर कोे टी. बी. मरीजों के लिए 60 हजार की राशि प्रदान की गई है।


इसी तरह स्वेच्छानुदान मद से राजीव लोचन क्षेत्र स्तरीय संघ गरियाबंद को रैन बसेरा निर्माण के लिए 1 लाख, सचिव वनवासी विकास समिति रायपुर को लाइब्रेरी के लिए 5 लाख, अभिलाषा दिव्यांगजन कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान राजनांदगांव को वृद्धाश्रम के लिए 2 लाख 51 हजार, वृद्धाश्रम प्रभारी एवं संरक्षक, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम राजनांदगांव को 1 लाख, ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति ‘‘प्रशामक देख-रेख गृह‘‘ कादंबरी नगर दुर्ग को बीमार वृद्धों की देखभाल एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख, सचिव इंडियन रेडक्रॉॅस सोसायटी, वृद्धाश्रम पुलगॉव दुर्ग को वृद्धों का देखभाल एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख, तुलसी लोक विकास संस्थान कैम्प 01 भिलाई को दृष्टिहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय के लिए 1 लाख, संदीप कुमार साहू नगर सैनिक दुर्ग को पत्नी के गले के आपरेशन के लिए 25 हजार, दिनेश श्रीवास जमादार राजभवन को उनकी माता जी के कैंसर ईलाज के लिए 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अन्य अधिकारी तथा संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share Article

Other Articles

mahtari
Previous

महासमुंद : महतारी वंदन योजनाः आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह, आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफर

j28
Next

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— CM साय

Next
j28
February 28, 2025

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— CM साय

Previous
February 26, 2025

महासमुंद : महतारी वंदन योजनाः आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह, आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफर

mahtari

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 07 at 5.58.19 PM

सुशासन तिहार: उलखर अउ बड़े नावापारा में उमड़िस मनखे मन के भीड़

Editor Editor
May 7, 2026
white border export 2026 05 07T12 12 30 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 1

‘मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़े सौगात’: जशपुर में श्री नदी ऊपर बनही उच्च स्तरीय पुल, तीन राज के मेल-जोल होही मजबूत

Editor Editor
May 7, 2026
1778155279 24697cb61ed57db36a8a 1

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: लाखों उपभोक्ता ला राहत देवइया जनहितैषी पहल

Editor Editor
May 7, 2026
1778148421 ef2a05c01d8d2f2874bb

सुशासन तिहार 2026: स्व-सहायता समूह के महिला मन ला मिलिस 6-6 लाख के आर्थिक मदद, आत्मनिर्भरता कोती बढ़िस कदम

Editor Editor
May 7, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार