Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 9
खबर छत्तीसगढ़

12 मार्च को कोण्डागांव में जंगल-जतरा का भव्य आयोजन, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री रहेगे मौजूद

Editor Editor
March 12, 2024 2 Mins Read
362 Views
0 Comments

रायपुर। केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में कल 12 मार्च को कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में जंगल-जतरा 2024 का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर बस्तर संभाग की 216 प्राथमिक वनोपज समितियों और 2 हजार संयुक्त वन प्रबंधन समितियों से जुड़े लगभग एक लाख वनवासी जंगल-जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री मुंडा एवं मुख्यमंत्री श्री साय वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि तथा सामग्री का वितरण करेंगे।
’जंगल जतरा 2024’ कार्यक्रम में वनमंत्री श्री केदार कश्यप के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री मोहन मण्डावी, बस्तर सासद दीपक बैज, विधायक सर्वश्री किरण सिंह देव, लता उसेण्डी, विक्रम उसेण्डी, नीलकण्ठ टेकाम, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी, कवासी लखमा, विक्रम मण्डावी, लखेश्वर बघेल, श्रीमती सावित्री मंडावी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

जंगल-जतरा कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 9 गांव का खसरा वितरित किए जाने के साथ ही वन समितियों को लाभांश राशि का एवं बीमा राशि का वितरण भी किया जाएगा। बस्तर संभाग में 52 वन धन विकास केन्द्र एवं 317 हाट बाजार केन्द्र संचालित है, जिससे 1180 संग्रहण ग्राम जुड़े हुए है। वन अधिकार अधिनियम के तहत लगभग 1562 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार वितरित कर 8 लाख 23 हजार 910 हेक्टेयर वन क्षेत्र के उपभोग का अधिकार दिया गया है। बस्तर संभाग के कुल 130 वन प्रबंधन समितियों को लगभग 22 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि लाभांश के रूप में प्रदाय की जाएगी। प्रदेश में बैगा, विहोर, कमार एवं पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के कुल 49200 परिवार निवासरत् है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इनके कल्याण एवं विकास में तेजी लाने हेतु संघ द्वारा नवीन 09 केन्द्रों सहित नारायणपुर में 02 वन धन विकास केन्द्र की स्वीकृति दी गई है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 5
Previous

मुख्यमंत्री साय ने किया तक्षशिला रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लोकार्पण

Untitled 7 3
Next

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Next
Untitled 7 3
March 13, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Previous
March 11, 2024

मुख्यमंत्री साय ने किया तक्षशिला रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लोकार्पण

Untitled 5

Related Posts

1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.32.12 PMnhbhb

आई-गॉट में सब्बो विभाग मन के जुड़ना जरूरी: मुख्य सचिव

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार