Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
CM 02
Uncategorized

मुख्यमंत्री के लिए आयोजित था ‘आभार सम्मेलन’… सीएम ने महिलाओं के प्रति व्यक्त किया आभार

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 2, 2023 2 Mins Read
366 Views
0 Comments

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज ‘आभार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। दरअसल, प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और मितानिनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. भूपेश बघेल ने मंच पर पहुंचते ही जब महिलाओं की भीड़ को देखा, तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने इस बड़ी तादाद में मौजूदगी के लिए खुद ही आभार प्रकट कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी बहनें जहां भी मिलती थीं, कहती थीं कि एक कार्यक्रम कराइए, हम सब आपको धन्यवाद देना चाहते हैं। आज साइंस कालेज मैदान में हजारों की तादाद में आई हैं, मैं आज आपका आभार व्यक्त करता हूं। आप इतनी अधिक संख्या में आई हैं, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। आपने बिना कोई संकोच के जिन परिस्थितियों में काम किया है, उसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

सीएम बघेल ने कहा कि आपने सरकार के प्रति जो आभार प्रकट किया, ये आभार हमारा नहीं बल्कि मैं आप सभी को पौने तीन करोड़ जनता की ओर से मितानित और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं।आपका काम मानवता की सेवा है और इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लक्ष्य रखा था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कलेक्टर दर मिले एवं मितानिन बहनों को ज्यादा परिश्रमिक मिले। आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए एवं मितानिन बहनों को 22 सौ रुपए देने की घोषणा की गई है। जो काम हमारी मितानिन बहनें करती हैं, मुझे गर्व है मुझे बेहद खुशी एवं गर्व है कि ऐसे वर्ग के साथ मुझे काम करने का मौका मिला।

मितानिन बहनों के बिना स्वास्थ्य विभाग कार्य नहीं कर सकता। आपके मजबूत कंधों के सहारे स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम हो सकेगा। 24 घंटे आपकी उपस्थिति आपके क्षेत्र में रहती है। 24 घंटे हमारी बहनें छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करती हैं। हमारे भविष्य, हमारे बच्चों की देख-रेख हमारी आंगनबाड़ी की बहनें करती हैं।

Share Article

Other Articles

Previous

झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Samman
Next

छत्तीसगढ़ में गरीबों का बढ़ रहा मान… आर्थिक संपन्नता के लिए सरकार कर रही बेहतर से बेहतर प्रयास

Next
Samman
May 2, 2023

छत्तीसगढ़ में गरीबों का बढ़ रहा मान… आर्थिक संपन्नता के लिए सरकार कर रही बेहतर से बेहतर प्रयास

Previous
May 2, 2023

झुग्गी बस्ती से निकलकर श्रमिकों के बच्चों ने बनायी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Related Posts

vdfgsfsdfscs

PWD के ठेकेदार ध्यान दें: अब पुराने पोर्टल पर नहीं, GePNIC पर होंगे नए टेंडर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 17 at 8.19.16 PM

सवा लाख दीयों से जगमगाया खारुन तट: महादेव घाट पर महाआरती के साथ मुख्यमंत्री साय ने दी PM मोदी को शुभकामनाएं

Editor Editor
September 17, 2026
WhatsApp Image 2026 09 08 at 6.30.57 PM

शहरों में विकास कार्यों में लाएं तेजी, शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
September 8, 2026
WhatsApp Image 2026 09 08 at 9.21.14 PM

सरहुल-करमा की थाप पर झूम उठा लोकरंग पर्व, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा समापन

Editor Editor
September 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार