Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 8 1
खबर छत्तीसगढ़

एक सप्ताह में जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए का टैक्स कराया जमा, अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश

Editor Editor
March 3, 2024 2 Mins Read
422 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और टैक्स चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर टैक्स चोरी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई जारी है। जीएसटी विभाग के आईटी टूल्स द्वारा ई वे बिल जांच दल द्वारा निरंतर इसकी ट्रैकिंग की जा रही है। स्टेट जीएसटी की टीम कर चोरी पर निरंतर नजर रखे हुए है और लगातार इस संबंध में कार्रवाई हो रही है। इसका अच्छा परिणाम सामने आ रहा है। केवल एक सप्ताह के भीतर ही जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए टैक्स जमा कराये हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने दिनांक 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की । इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया , हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए ।

अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि बरामद गया है । फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी । जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवसायी के राजनांदगाँव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे मे लिया गया है । यहाँ भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं।

गौरतलब है की वित्त एवं जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर जीएसटी का स्लैब सर्वाधिक है। टैक्स के अतिरिक्त इन पर सैस भी लगता है , इसलिए इनमे कर चोरी की आशंका भी अधिक रहती है । स्टेट जीएसटी की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नज़र रख रही है ।

जीएसटी विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रु. टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था । इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था । जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गया l

Share Article

Other Articles

Untitled 7 1
Previous

मुख्यमंत्री ने हरदिहा साहू समाज के आदर्श विवाह में नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

Untitled 9
Next

मुख्यमंत्री 4 मार्च को रायपुर, भिलाई और राजिम में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Next
Untitled 9
March 3, 2024

मुख्यमंत्री 4 मार्च को रायपुर, भिलाई और राजिम में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Previous
March 3, 2024

मुख्यमंत्री ने हरदिहा साहू समाज के आदर्श विवाह में नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

Untitled 7 1

Related Posts

1775721951 df96a121f95dcd695327

बैंक सखी बनके आशा एक्का ह लिखिन आत्मनिर्भरता के नवा कहानी, 5 करोड़ ले जादा के करिन ट्रांजेक्शन

Editor Editor
April 9, 2026
1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार