Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 3
खबर छत्तीसगढ़

होमगार्ड और SDRF जवानों को मिलेंगे बैंक ऑफ बड़ौदा के खास सैलरी बेनिफिट्स

Editor Editor
October 8, 2026 2 Mins Read
12 Views
0 Comments

छत्तीसगढ़ के होमगार्ड, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और SDRF के जवानों व कर्मचारियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेष सैलरी पैकेज पेश किया है। इसे लेकर 6 अक्टूबर 2026 को नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं एवं SDRF छत्तीसगढ़ और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच MOU हुआ। इसके तहत ₹10 हजार से ₹50 हजार तक वेतन या मानदेय पाने वाले कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को बीमा सहित कई बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

₹40 लाख तक दुर्घटना बीमा कवर

सैलरी पैकेज के तहत पात्र कर्मचारियों को ₹1 लाख तक का जीवन बीमा और ₹40 लाख तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा ₹40 लाख तक का हवाई दुर्घटना बीमा भी शामिल है। ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर मूल व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का 25 प्रतिशत, अधिकतम ₹10 लाख तक अतिरिक्त कवर दिया जाएगा। पूर्ण या स्थायी विकलांगता की स्थिति में ₹40 लाख और आंशिक विकलांगता पर ₹30 लाख तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

बेटियों की शादी और बच्चों की पढ़ाई में भी मदद

इस योजना में कर्मचारियों के परिवार के लिए भी कई लाभ शामिल किए गए हैं। पुत्री के विवाह के लिए ₹4 लाख तक और बच्चों की शिक्षा के लिए भी ₹4 लाख तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। इससे जवानों और कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

जीरो बैलेंस खाते के साथ कई बैंकिंग सुविधाएं

पात्र कर्मचारियों को जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट की सुविधा मिलेगी। साथ ही लाइफटाइम फ्री RuPay Platinum Debit Card और चयनित वेरिएंट का मुफ्त क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा। परिवार के लिए चार खातों तक और पति-पत्नी के खाते में भी जीरो बैलेंस के साथ मुफ्त RuPay डेबिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अलावा मुफ्त चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट, RTGS, NEFT और ATM के असीमित उपयोग जैसी बैंकिंग सुविधाएं भी बिना शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग ने सभी इकाई प्रमुखों को बैंक से समन्वय कर पात्र कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के सैलरी अकाउंट संबंधित जिला शाखाओं में जल्द खुलवाने के निर्देश दिए हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस पहल से आपातकालीन और सुरक्षा सेवाओं में तैनात जवानों तथा उनके परिवारों को बेहतर वित्तीय और बीमा सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

Tags:

SDRFछत्तीसगढ़बैंक ऑफ बड़ौदासैलरी बेनिफिट्सहोमगार्ड

Share Article

Other Articles

photo collage.png 20
Previous

रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक पहुंचीं किरण पिस्दा

images 7 1
Next

दिसंबर में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचन आयुक्त ने विभागों से ली जानकारी

Next
images 7 1
October 8, 2026

दिसंबर में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचन आयुक्त ने विभागों से ली जानकारी

Previous
October 8, 2026

रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक पहुंचीं किरण पिस्दा

photo collage.png 20

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.59.01 PM

गन्ना बोनस बढ़ने से कबीरधाम के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपये

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.30.10 PM

धरमपुरा और बिरकोना में 78.51 लाख से बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 7.45.25 PM

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में सरदार सिंह होंगे एंबेसडर, छह टीमों की जर्सी लॉन्च

Editor Editor
October 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार