Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
मुफ्त बिजली योजना
खबर छत्तीसगढ़

 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल

Editor Editor
July 25, 2026 2 Mins Read
12 Views
0 Comments

3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजारों रुपये की बचत, केंद्र और राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी

रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को आर्थिक राहत भी प्रदान कर रही है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर घरेलू बिजली की आवश्यकता पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर अतिरिक्त आय का अवसर भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे बिजली बिल का बोझ कम होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के निवासी होमेश्वर प्रसाद जायसवाल इस योजना के सफल लाभार्थियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, यानी कुल 1.08 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई।

जायसवाल ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 3 से 4 हजार रुपये तक आता था, जिससे परिवार के मासिक खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इससे हर महीने हजारों रुपये की बचत हो रही है, जिसे अब वे परिवार की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च कर पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

होमेश्वर प्रसाद जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के अन्य नागरिकों से भी इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा को अपनाने की अपील की।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIPradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojanaraipur newsप्रधानमंत्री सूर्यघरमुफ्त बिजली योजना

Share Article

Other Articles

Untitled design 7
Previous

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़

medical college
Next

बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Next
medical college
July 25, 2026

बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Previous
July 25, 2026

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़

Untitled design 7

Related Posts

c3756cca 88ac 4780 be7c 58e2a426c931 1

बकरी पालन बना आत्मनिर्भरता का आधार

Editor Editor
July 28, 2026
df2d3e55 d86c 4208 9900 70e71879089d 1

धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

Editor Editor
July 28, 2026
179bd2b6 12d1 4ba4 9be7 fa1ff8681d73 1

पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

Editor Editor
July 28, 2026
e87f85f4 f02a 4c36 b864 fb8605e1314d 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान

Editor Editor
July 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार