Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1786789652 4ab4c1fd962838f07a77 3
खबर छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Editor Editor
August 15, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

राजनांदगांव में किया पौधरोपण

रायपुर, देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में मौलश्री का पौधा लगाया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने पंचतत्वों के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण को मानव अस्तित्व के लिए अनिवार्य बताया।

        डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पंचतत्वों से ही सृष्टि और मानव जीवन संचालित होता है। प्रकृति हमें निःशुल्क जीवनदायिनी संसाधन देती है। कोरोना काल का स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का असली महत्व सभी ने संकट के समय समझा था, इसलिए भावी पीढ़ी और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना व उनका संरक्षण करना बेहद जरूरी है।

        उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और भावी चिकित्सकों से प्रकृति संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। साथ ही, सूर्य की ऊर्जा को अक्षय बताते हुए स्वच्छ और हरित भविष्य के लिए सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने आम, जामुन, पीपल, बरगद, आंवला जैसे फलदार व उपयोगी पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखरेख की अपील की।

      इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए बताया कि राजनांदगांव में इस वर्ष लगभग 10 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें आगामी फिजियोथेरेपी सेंटर परिसर के 200 पौधे भी शामिल हैं। उन्होंने नागरिकों से नगर निगम और वन विभाग के माध्यम से पौधे प्राप्त कर इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।

        कार्यक्रम में अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास पूर्णिमा साहू, जनप्रतिनिधिगण, आईजी अजय कुमार यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मेडिकल कॉलेज के डीन पंकज लुका सहित चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

ChhattisgarhCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1786787257 80f2d04f7a118d0f73de
Previous

रायगढ़ के नगर वन को ऑक्सीजन हब और पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : ओपी चौधरी

Previous
August 15, 2026

रायगढ़ के नगर वन को ऑक्सीजन हब और पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : ओपी चौधरी

1786787257 80f2d04f7a118d0f73de

Related Posts

1786787257 80f2d04f7a118d0f73de

रायगढ़ के नगर वन को ऑक्सीजन हब और पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : ओपी चौधरी

Editor Editor
August 15, 2026
laxmi verma

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया ध्वजारोहण

Editor Editor
August 15, 2026
WhatsApp Image 2026 08 15 at 9.43.16 PM

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

Editor Editor
August 15, 2026
WhatsApp Image 2026 08 15 at 9.43.38 PM

राज्यपाल डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की

Editor Editor
August 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार