Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 6
खबर छत्तीसगढ़

पढ़ते-पढ़ते नींद आ जाती है, पढ़ा याद नहीं रहता, क्या करें : हेल्पलाईन पर अब तक 344 फोन कॉल का निराकरण

Editor Editor
February 27, 2024 2 Mins Read
416 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संदर्भ में हेल्पलाईन 2024 का 22 फरवरी से 22 मार्च तक संचालन किया जा रहा है। हेल्पलाईन में आज रसायन शास्त्र विषय की विशेषज्ञ श्रीमती कादम्बिनी पटले ने रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा की तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। मनोवैज्ञानिक के रूप में उपस्थित डॉ. वर्षा वरवंडकर द्वारा तनाव संबंधी समस्याआंे का निराकरण किया गया।

चार दिनों में हेल्पलाइन पर प्राप्त 344 फोन कॉल का निराकरण किया जा चुका है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 पर आज 136 फोन काल प्राप्त हुए। इसी प्रकार 22 फरवरी को 61, 23 फरवरी को 77 और 24 फरवरी को 70 फोन कॉल प्राप्त हुए, जिनका निराकरण विषय-विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर +91-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

हेल्पलाईन में छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों जैसे- रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, महासमुन्द, सक्ती, रायगढ़, धमतरी, गरियाबन्द, राजनांदगांव, सरगुजा, बलरामपुर, दुर्ग एवं अन्य जिलों से विद्यार्थियों द्वारा सवाल किया कि मॉडल पेपर से कितना प्रतिशत प्रश्न आयेगा ? अंग्रेजी में कौन-कौन से निबंध आएंगे, पढ़ाई करते-करते नींद आ जाती है, याद नही रहता है भूल जाता हूं, अकार्बनिक रसायन की तैयारी किस प्रकार करना चाहिए ? केमिस्ट्री में अभिक्रिया को भूल जाता हूॅ, कौन-कौन से इंक वाले पेन का उपयोग कर सकते है। सर बहुत टेंशन हो रहा है, परीक्षा नजदीक आ रही है तो अच्छे नंबर कैसे आएंगे ? त्रिकोणमिती का सवाल नहीं बन रहा है, जैसे प्रश्न पूछे गए।

हेल्पलाईन का संचालन उपसचिव श्र जे.के. अग्रवाल, हेल्पलाईन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू एवं सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्री राजेन्द्र दुबे द्वारा विषय संबंधी समस्याओं का समाधान किया। मंगलावार 27 फरवरी को विज्ञान, जीव विज्ञान विषय की विशेषज्ञ डॉ. माधुरी बोरेकर तथा मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक की समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाईन में उपस्थित रहेंगी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 53
Previous

छत्तीसगढ़ सरकार का विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय: एक शैक्षणिक सत्र में दो बार होगी बोर्ड की परीक्षाएं

Untitled 12
Next

मुख्यमंत्री साय शिक्षा मंत्री के घर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Next
Untitled 12
February 27, 2024

मुख्यमंत्री साय शिक्षा मंत्री के घर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Previous
February 27, 2024

छत्तीसगढ़ सरकार का विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय: एक शैक्षणिक सत्र में दो बार होगी बोर्ड की परीक्षाएं

Untitled 53

Related Posts

1777642131 c35ce9dcf5dded40ec38 1

कृषि मंत्री ह राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसान मन ल 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि के करिन अंतरण

Editor Editor
May 1, 2026
WhatsApp Image 2026 05 01 at 6.33.22 PM

बाल हितैषी पंचायत म कछिया ह प्रदेश म बनाइस कीर्तिमान

Editor Editor
May 1, 2026
1777634434 017df7d92b132db9105c

राष्ट्रीय मंच म छत्तीसगढ़ के दोहरी उपलब्धि

Editor Editor
May 1, 2026
1777637909 065c0b610cc2389f3f39

मंत्री राजेश अग्रवाल ह ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ के करिन सुभारंभ

Editor Editor
May 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार