Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Dr. Radha
खबर छत्तीसगढ़

आरटीआई का सही उपयोग हो, तो संवर सकती है देश की स्थिति : डॉ. शुक्ला

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 26, 2025 2 Mins Read
178 Views
0 Comments

रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में एफडीपी प्रोग्राम विगत आठ दिनों से सफलतापूर्वक जारी है। प्राचार्य डॉ.प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यालयीन प्रबंधन पर आज अष्टम दिवस पर प्रथम व्याख्यान लोक सेवा गारंटी विषय सी.एच.बेहार,सेवानिवृत सचिव,छत्तीससगढ़ शासन का हुआ।

विषय विशेषज्ञ के तौर पर बेहार ने ऑफिस में दी गई जिम्मेदारी के निर्वहन के बारे में बताया। कार्यालय में दिए गए कार्य के पूर्ण न हो पाने की दशा में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी। उनके द्वारा जांच प्रक्रिया और परिव्यय के संबंध में जानकारी दी गई। अपील और अपील की संपूर्ण प्रक्रिया को स्पष्ट किया। अपील हेतु आवेदन की जानकारी दी गई। अर्ध न्यायिक प्रक्रिया को समझाया। अतिथि परिचय डॉ मनीषा शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन गुरचरण मनहरे द्वारा किया गया।

द्वितीय व्याख्यान में वक्ता के रूप में डॉ.प्रदीप शुक्ला प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अभनपुर ने सूचना के अधिकार अधिनियम विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार नियम के प्रमुख उद्देश्य पारदर्शिता,जवाबदेही,प्रजातंत्र की मजबूती,भ्रष्टाचार पर नियंत्रण इत्यादि है। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार से स्वस्थ समाज का निर्माण संभावित है। कदाचारण पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

डॉ. शुक्ला ने सूचना के अधिकार के तहत प्रमुख जानकारियों से अवगत कराते हुए बताया कि व्यक्तिगत सूचनाओं को भी जनहित के लिए किस तरह से उपयोग किया जा सकता है। डॉ.श्रद्धा मिश्रा सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा स्वतंत्र पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

उक्त एफडीपी प्रोग्राम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,क्रीड़ाधिकारी, ग्रंथपाल,कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अन्य संस्थाओं के प्रतिभागी उपस्थित रहे। दिनांक 26.7.2025 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण एवं विभागीय कार्यवाही विषय पर सी एच बेहार सेवानिवृत सचिव छत्तीसगढ़ का व्याख्यान होगा।

Tags:

cg govt.cg newsDr. Radhabai Govt. Girls CollageHigher Educationraipur newsRTI

Share Article

Other Articles

Kargil Vijay Diwas
Previous

कारगिल विजय दिवस कल, सीएम साय ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

CM Fellow
Next

“CM आईटी फेलोशिप” छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा द्वार

Next
CM Fellow
July 26, 2025

“CM आईटी फेलोशिप” छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा द्वार

Previous
July 25, 2025

कारगिल विजय दिवस कल, सीएम साय ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas

Related Posts

1775397768 ab5da9f8613c5a987065

कौशल विकास सामुदायिक केन्द्र मन जुवा मन ल ट्रेनिंग अउ रोजगार के हुनर दे म बड़े भूमिका निभाही – वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 5, 2026
1775397600 6367ebc1f93ab1927743

बस्तर राइडर्स मीट 2026: रोमांच, संस्कृति अउ पर्यटन के सुघर संगम

Editor Editor
April 5, 2026
1775401412 d7e1c78abfb587673453

हरी खाद के प्रयोग ले अब खेती-किसानी के तरीका बदलत हे। एमा खरचा कम ,फायदा जादा अउ हमर खेत के माटी तको तंदुरुस्त रहिथे।

Editor Editor
April 5, 2026
1775395617 ff4fa22d61747afd4603 1

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार मन बर हर महीना मेडिकल कैंप लगाए जाय – राज्यपाल रमेन डेका”

Editor Editor
April 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार