Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images87 copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त, बिलासपुर जिले में तीन ठिकानों पर छापा

Editor Editor
January 4, 2025 One Min Read
223 Views
0 Comments

रायपुर। बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए टीम ने आज तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित 327 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध धान भंडारण, विक्रय और परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यह अभियान किसानों और उपभोक्ताओं के हित में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में जाँच अभियान के दौरान सेवक राम धृतलहरे के घर से 180 बोरी (लगभग 72 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। मंडी अधिनियम के तहत इस धान को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई। इसी तहसील के ग्राम कोनचरा में संयुक्त टीम ने जीतू गुप्ता के घर छापा मारा। वहां 50 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

विकासखंड कोटा में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में की गई जाँच के दौरान श्रीराम राइस मिल से 513 कट्टे (लगभग 205 क्विंटल) धान जब्त किया गया। मिल संचालक मंडी शुल्क प्रस्तुत करने में विफल रहा, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि अवैध धान विक्रय और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भोले-भाले किसानों को झांसे में लेकर धान खपाने की मंशा रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त माल के साथ-साथ परिवहन करते वाहनों पर भी कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

cm saay
Previous

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण प्रयासों को सराहा, CG को दी 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

1735922221 c3f2ddc67398d1a4422f copy 1280x720
Next

खाद्य संचालक का बिलासपुर दौरा, धान खरीदी केन्द्रों का लिया जायज़ा, बिरकोना में 9 किसानों का टोकन लेकर धान बेचने पहुंचे पूर्व प्रबंधक के मामले की जांच के निर्देश

Next
1735922221 c3f2ddc67398d1a4422f copy 1280x720
January 4, 2025

खाद्य संचालक का बिलासपुर दौरा, धान खरीदी केन्द्रों का लिया जायज़ा, बिरकोना में 9 किसानों का टोकन लेकर धान बेचने पहुंचे पूर्व प्रबंधक के मामले की जांच के निर्देश

Previous
January 4, 2025

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण प्रयासों को सराहा, CG को दी 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

cm saay

Related Posts

dfgfghg 1

महासमुंद जिले में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित

Editor Editor
February 19, 2026
dsfgdds 1

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1.58 करोड़ रूपए के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन व शुभारंभ

Editor Editor
February 19, 2026
oioiok 1

शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय में स्वच्छता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का संकल्प

Editor Editor
February 19, 2026
gfhghfggf 1

गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान

Editor Editor
February 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार