Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1783688111 ba352948f94c20a0ec07
खबर छत्तीसगढ़

बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री नेताम

Editor Editor
July 10, 2026 3 Mins Read
45 Views
0 Comments
  • जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री
  • नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
  • सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित 
  • बलरामपुर और रामानुजगंज को मिली इंडोर स्टेडियम की सौगात

रायपुर,आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के नगर पालिका रामानुजगंज में लरंगसाय कम्युनिटी हाल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री नेताम सहित अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर बच्चो को अतिथियों द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग एवं गणवेश प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा 9वीं में प्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बालिकाओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बालिकाओं ने बालिका शिक्षा के महत्व, समान अवसर और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देती हुई  नाट्य प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को बालिकाओं की शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया। एकलव्य आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पारम्परिक वेशभूषा में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा कि हाई स्कूलों को स्मार्ट क्लास की सुविधा से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालय जिले सहित प्रदेश स्तर पर भी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री नेताम ने कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में विकास की मजबूत नींव रखी गई है। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं संपर्क मार्गों का विस्तार और उन्नयन किया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भी तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनमें बलरामपुर और रामानुजगंज में इंडोर गेम्स की सुविधा विकसित करने के लिए इंडोर स्टेडियम की भी स्वीकृति शामिल है। इस दौरान मंत्री नेताम ने रामानुजगंज में 500 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन की स्वीकृति शीघ्र दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनि निकुंज, नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मुंशी राम सांडिल्य एवं बद्री यादव, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, एसडीएम आनंद राम नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर साय, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 07 10 at 3.23.35 PM
Previous

जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

1783689062 9ea6ce2feb562b31854f
Next

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान

Next
1783689062 9ea6ce2feb562b31854f
July 10, 2026

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान

Previous
July 10, 2026

जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2026 07 10 at 3.23.35 PM

Related Posts

gddf

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.34.16 PM

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.26 PM

सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार