Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
new ration card e1750163076663
खबर छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना : 30 जून तक कराएं ई-केवायसी

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 17, 2025 2 Mins Read
368 Views
0 Comments

अब तक 85% सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण, 1.41 लाख सदस्य अभी भी शेष

अम्बिकापुर, 17 जून 2025

भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशों के तहत “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड“ (One Nation One Ration Card) योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी राशनकार्ड धारकों के परिवारजनों का ई-केवायसी (e-KYC) कराया जाना अनिवार्य है।

प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 81.56 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं, जिनमें कुल 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। अब तक 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 38 लाख सदस्य अभी भी ई-केवायसी से वंचित हैं। हालांकि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ई-केवायसी से छूट दी गई है।

जिले में कुल राशन कार्ड 3,00,776 है, जिसमें कुल सदस्य 9,32,223 है, जिले में अब तक ई-केवायसी 7,90,575 पूर्ण हो चुकें हैं, अबतक ई-केवायसी 1,41,648 शेष है, जिले में राशनकार्ड का ई-केवायसी 85% प्रतिशत हुआ है।

आप भी कर सकते हैं ई-केवायसी

सभी उचित मूल्य दुकानों (FPS) में संचालित ई-पॉस मशीनों के माध्यम से निःशुल्क ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा विकसित ‘मेरा ई-केवायसी’ मोबाइल ऐप से भी हितग्राही घर बैठे ई-केवायसी कर सकते हैं। Google Play Store से “मेरा ई-केवायसी“ ऐप डाउनलोड करें, राज्य का चयन करें और आधार नंबर दर्ज करें, मोबाइल पर प्राप्त OTP के माध्यम से सत्यापन करें और फेस ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी करें।

जिले में सभी राशनकार्डधारी, जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, उन्हें 30 जून 2025 की अंतिम तिथि से पहले ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के पश्चात ई-केवायसी नहीं होने पर राशन वितरण में असुविधा हो सकती है।

खाद्य विभाग ने अपील की है कि सभी हितग्राही समय रहते अपना ई-केवायसी करवाकर योजनाओं का लाभ लें और परेशानी से बचें।

Tags:

ambikapur newschhattisgarh newsration card news

Share Article

Other Articles

governor ramen deka 1
Previous

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव कंगाले ने सौजन्य भेंट की

governor chhattisgarh
Next

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा – श्री डेका

Next
governor chhattisgarh
June 17, 2025

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा – श्री डेका

Previous
June 17, 2025

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव कंगाले ने सौजन्य भेंट की

governor ramen deka 1

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

1781619730 38609248a6c72a65dd89 1

शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

Editor Editor
June 16, 2026
1781624317 de1e70deb8f3559acdf3

चिरायु योजना बनी उम्मीद की नई किरण

Editor Editor
June 16, 2026
1781624496 ac5acc337c7b638b0b68

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Editor Editor
June 16, 2026
1781628765 20d7769ebeef8bf9d549

तारसगांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

Editor Editor
June 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार