Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1794233511 fc7a66766ab93fa1ff0d 1
जोहार छत्तीसगढ़

खण्डसरा में 20 लाख से बना नया पंचायत भवन, डिप्टी CM विजय शर्मा ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

Editor Editor
November 9, 2026 2 Mins Read
4 Views
0 Comments

कबीरधाम : जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम खण्डसरा में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने भवन का उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। नए पंचायत भवन के शुरू होने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों और शासकीय सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक के बजाय ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों और स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा। उप मुख्यमंत्री ने एक-एक कर समस्याओं की जानकारी ली और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत भवन केवल प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण स्थान है। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना चाहिए।

पंचायत भवन से बढ़ेंगी ग्रामीणों की सुविधाएं

नवीन पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की बैठकें, विकास कार्यों की समीक्षा, शासकीय योजनाओं की जानकारी और ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े कार्य संचालित किए जा सकेंगे। इससे पंचायत के प्रशासनिक कामकाज में सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, विदेशी राम धुर्वे, लालचंद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags:

ChhattisgarhGram PanchayatKabirdham NewsKhandasaraRural DevelopmentSantosh PandeyVIJAY SHARMA

Share Article

Other Articles

1794227662 b750d9331173ee0f7cbb
Previous

दीपावली पर बनोरा के विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

1794229581 7863ace905674e399803 1
Next

जशपुर के 13 गांवों को मिलेगी सिंचाई की सौगात, 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का भूमिपूजन

Next
1794229581 7863ace905674e399803 1
November 9, 2026

जशपुर के 13 गांवों को मिलेगी सिंचाई की सौगात, 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का भूमिपूजन

Previous
November 9, 2026

दीपावली पर बनोरा के विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

1794227662 b750d9331173ee0f7cbb

Related Posts

1794240992 23d3560e4b5728feeead 1

मल्दा में ग्रामीणों से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शेड निर्माण का किया लोकार्पण

Editor Editor
November 9, 2026
1794240738 8b45f2aa82ba30b2ab5f 1

बरपाली में विकास कार्यों की सौगात, ओपी चौधरी ने किया शेड और सीसी रोड का लोकार्पण

Editor Editor
November 9, 2026
1794229581 7863ace905674e399803 1

जशपुर के 13 गांवों को मिलेगी सिंचाई की सौगात, 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का भूमिपूजन

Editor Editor
November 9, 2026
1794227662 b750d9331173ee0f7cbb

दीपावली पर बनोरा के विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

Editor Editor
November 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार