Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1713699375 6ec16aef2e8614c55b5b copy 1280x720
Uncategorized

स्वीप संगोष्ठी में नागरिकों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व से कराया गया अवगत

Editor Editor
April 22, 2024 2 Mins Read
356 Views
0 Comments



राजनांदगांव। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जिले में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए स्वीप संगोष्ठी आयोजित कर नागरिकों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व को बताया जा रहा है। जिले में शत-प्रतिशत मतदातओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत छुरिया के कर्मचारियों द्वारा छुरिया नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप संगोष्ठी आयोजित किया गया। स्वीप संगोष्ठी में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देश पर जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं। 
    
स्वीप टीम द्वारा स्वीप संगोष्ठी आयोजित कर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों से अवगत करते हुए लोकतंत्र के महापर्व के संबंध में जानकारी दी गई। लोकतंत्र के महापर्व में सभी नागरिकों को शामिल होने का आव्हान किया गया। संगोष्ठी में नागरिकों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व से अवगत कराया गया। नागरिकों को देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मतदाताओं को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों को मतदान के महत्व के संबंध में समझाया गया। लोकतंत्र में संसद की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी नागरिकों को अपने परिवार, रिश्तेदार एवं पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा गया। संगोष्ठी में नागरिकों को बताया गया कि लोकतंत्र में मजबूती का आधार सिर्फ मतदान होता है। इस उद्देश्य के साथ मतदाता शपथ सभी नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कर्मचारी को दिलाया गया। सभी नागरिकों से मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार और कर्तव्य का पालन करने की अपील की गई।  स्वीप संगोष्ठी के अवसर पर आंगबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी एवं नागरिकों ने मतदाता की शपथ लेकर मोर वोट मोर अधिकार, जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली पहचान जैसे नारों से मताधिकार का उपयोग करने संकल्प लिया गया। 

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

1713538681 d2f4ca2b72fe113a5dd1 copy 1280x720
Previous

विद्यालयों में रंगोली, नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश

IMG 20240421 WA0074
Next

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Next
IMG 20240421 WA0074
April 22, 2024

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Previous
April 20, 2024

विद्यालयों में रंगोली, नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश

1713538681 d2f4ca2b72fe113a5dd1 copy 1280x720

Related Posts

Vidhansabha cg 2

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg 1

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, गृह, जेल, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का बजट पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 492 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
विष्णुदेव साय

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

www.jayjohar.com
March 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार