Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 23 1
खबर छत्तीसगढ़

बस्तर जिले में 100 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Editor Editor
January 25, 2024 2 Mins Read
291 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरनार में महाविद्यालय और किलेपाल में भी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को पौष पुन्नी छेरछेरा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। श्री साय ने कहा कि आज करीब सौ करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा देश के प्रधानमंत्री ने की थी, जिसके कारण देश के हर घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अब कचरे का भी उपयोग किया जाता है। कचरे को रिसाइकिल करके उससे कई चीजें बनाई जा रही है। कचरे से दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोटी भेंट करने पर अपनी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुए हैं लेकिन हम मोदी जी की गारंटी पर चल पड़े हैं। 13 दिसंबर को हमने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही हमने 18 लाख लोगों को घर देने का निर्णय ले लिया था। हमने सुशासन दिवस पर दो साल के बकाया धान का बोनस 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था। पीएससी में घोटाला हुआ था। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा था कि इस पर कार्रवाई होगी। हमने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस योजना भी जल्द शुरू होगा, जिसमें संग्राहकों को 4500 रूपए बोनस की पात्रता भी होगी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 22 2
Previous

मुख्यमंत्री से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Untitled 24 3
Next

मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर में क्रांतिकारी डेबरीधुर की प्रतिमा का किया अनावरण

Next
Untitled 24 3
January 26, 2024

मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर में क्रांतिकारी डेबरीधुर की प्रतिमा का किया अनावरण

Previous
January 25, 2024

मुख्यमंत्री से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Untitled 22 2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.10.48 PM 1

आत्मनिर्भरता के मिसाल: औराटोला बनिस बालोद के पहिली लखपति दीदी ग्राम

Editor Editor
April 8, 2026
1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार