Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ADSfesyh
जोहार छत्तीसगढ़

रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर

Editor Editor
July 30, 2026 2 Mins Read
38 Views
0 Comments

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

    मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय समावेशन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठकों में बैंकिंग व्यवस्था को अधिक परिणाममुखी बनाने के लिए स्पष्ट नीति और उद्देश्य तय किए हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से निवेश आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। ऐसे में बैंकों की भूमिका केवल जमा राशि तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि उन्हें निवेश, उद्यमिता और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

    श्री चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दूरदर्शी वित्तीय प्रबंधन के तहत देश का पहला राज्य पेंशन फंड तथा ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड स्थापित किया है, ताकि भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन और पेशेवर निर्णयों के आधार पर बैंकिंग संस्थाओं के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बैंकों ने छत्तीसगढ़ में जोनल मुख्यालय स्थापित किए हैं, दूरस्थ क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार किया है तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें राज्य सरकार प्राथमिकता देती है। उन्होंने इंडियन ओवरसीज बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ने जगरगुंडा जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में शाखा खोलकर वित्तीय समावेशन की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

    वित्त मंत्री ने रायगढ़ शाखा से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने जैसी पहलों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिले।

    श्री चौधरी ने बैंक प्रबंधन से रायगढ़ जिले के तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, कापू सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में भी बैंक शाखाओं का विस्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैंक शाखाएं केवल वित्तीय लेन-देन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, डीबीटी, स्टार्टअप, स्टैंडअप और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंडियन ओवरसीज बैंक भविष्य में भी राज्य सरकार की विकासोन्मुखी सोच के अनुरूप कार्य करेगा और छत्तीसगढ़ के समग्र आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए बैंक की नई शाखा के सफल संचालन की कामना की।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIop chaudhriraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

fisheries
Previous

मत्स्य पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर गांवों की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

1785405228 8df5199d696824782045
Next

गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Next
1785405228 8df5199d696824782045
July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Previous
July 30, 2026

मत्स्य पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर गांवों की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

fisheries

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 03 at 12.58.58 PM

राज्योत्सव की धूम, संस्कृति और विकास की झलक के बीच प्रतिभाओं का सम्मान

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 5.54.51 PM

नवा रायपुर में राज्योत्सव की रौनक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर मीना बाजार तक उमड़ रही भीड़

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.32.08 PM

नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण, 3 हजार से अधिक पौधों से बढ़ेगी हरियाली

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.42.22 PM

राज्योत्सव पर 54 हजार निर्माण श्रमिक परिवारों को 16.94 करोड़ की सहायता

Editor Editor
November 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार