Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1786789562 330c39f46edb16fbfd33
खबर छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Editor Editor
August 16, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण

रायपुर, दंतेवाड़ा जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन और सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए तथा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए गए।
वन मंत्री केदार कश्यप ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शांति, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नक्सल उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

अनुशासन और गौरव के साथ निकली परेड
समारोह में पुलिस, सुरक्षा बलों, बस्तर फाइटर्स, नगर सेना, स्काउट एवं बैंड दलों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल ने किया। विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने सधे हुए कदमों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

देशभक्ति से सराबोर रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
शालेय छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल और स्कूल हुए सम्मानित
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों और शैक्षणिक संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया।
मार्च पास्ट (शस्त्रधारी वर्ग) में जिला पुलिस बल (महिला) दंतेवाड़ा को प्रथम, बस्तर फाइटर्स (पुरुष) को द्वितीय और बस्तर फाइटर्स (महिला) को तृतीय स्थान मिला।

शस्त्र रहित मार्च पास्ट वर्ग में शासकीय हाई स्कूल दंतेवाड़ा (स्काउट टोली) प्रथम रही।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर पातररास को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गीदम-जावंगा और कस्तूरबा माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि निर्मल निकेतन हाई स्कूल कारली और गायत्री विद्यापीठ दंतेवाड़ा को तृतीय स्थान मिला।
समारोह में विधायक चौतराम अटामी, महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ के अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जिले में राष्ट्रीय एकता, शांति, विकास और जनभागीदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

laxmi rajwade 1
Previous

सूरजपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

WhatsApp Image 2026 08 16 at 6.45.47 PM
Next

​भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

Next
WhatsApp Image 2026 08 16 at 6.45.47 PM
August 16, 2026

​भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

Previous
August 16, 2026

सूरजपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

laxmi rajwade 1

Related Posts

1786886043 fb414dbd47fde3473abf 1

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Editor Editor
August 16, 2026
1786893026 83b5a29fd3f8d0573068

बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

Editor Editor
August 16, 2026
1786889918 bc4557f09157a98af847

राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

Editor Editor
August 16, 2026
1786889548 59c064d12ed69f6f13a5

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र

Editor Editor
August 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार