Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Basket ball
Uncategorized

भारतीय बास्केटबॉल टीम ने जीता एशिया कप 2025 के विजेता का खिताब

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 24, 2025 3 Mins Read
109 Views
0 Comments

रायपुर। अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया गया। इस टीम में छत्तीसगढ़ केे महासमुंद जिले की बिटिया दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल रहीं। भारतीय टीम ने शानदार खेल जारी रखा और बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को एशिया कप 2025 में स्वर्ण पदक दिलाया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के विजेता बनने पर प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी गई। दिव्या रंगारी के महासमुंद पहुंचते ही आमजनों ने जगह-जगह पर स्वागत व सम्मान किया वहीं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दिव्या को शाल भेंटकर मिठाई खिलाकर कर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, शिक्षा अधिकारी विजय लहरें, रेखराज शर्मा व सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने दिव्या का स्वागत कर बुके, माला, शाल, मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इंडिया टीम की हिस्सा रही विहा रेड्डी, नेथरा, रेवा अमित कुलकर्णी, वैष्णवी प्रशांत परदेशी व महक शर्मा शामिल रही। पहले मैच में ईरान को 70-67 अंकों से हराया, इंडिया ने उज्बेकिस्तान को 81-69 से हराया, इंडिया ने समोआ को 71-54 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में इंडिया ने इंडोनेशिया को 65-53 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप फाइनल मैच में इंडिया ने ईरान के साथ मैच खेला जिसमें पहले क्वार्टर में इंडिया ने 17 एवं ईरान ने 13 अंक बनाए। दूसरे क्वार्टर में इंडिया एवं ईरान दोनों ने 32-32 अंकों के साथ बराबरी पर रही, तीसरे क्वार्टर में इंडिया टीम ने 52- 42 अंकों के साथ बढ़त बनाई। अंतिम क्वार्टर में ईरान से पिछड़ने के बाद बराबरी करने में सफल रहीं एवं कड़े मुकाबले देखने को मिला। अंतिम समय में भारतीय टीम ने बढ़त बनाई एवं 1 अंकों से जीत दर्ज किया। अंतिम समय में स्कोर 67-66 रहा। भारतीय टीम एशिया कप 2025 की विजेता बनीं। भारतीय टीम ने लगातार सभी मैच जीतकर इतिहास रचा। 2017 के बाद भारतीय टीम ने डिवीजन बी से प्रमोट होकर डिवीजन ए में आने में सफल रहीं।

भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी, कर्नाटका से श्रवानी शिवन्ना, महक शर्मा एवं अदिति, तेलंगाना से विहा रेड्डी एवं नेथरा, केरला से एदिना मरियम जॉनसन, तमिलनाडु से एंजलीना अरुण जॉर्ज एवं सुमिथरा देवी कालीमुथु, महाराष्ट्र से रेवा कुलकर्णी एवं वैष्णवी प्रशांत परदेशी, गुजरात से दिनल वित्थानी शामिल रही। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार 05 मैच जीता। एशियन चौंपियनशिप में भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीतकर विजयी रहीं। भारतीय टीम के एशियन चौंपियनशिप मलेशिया में विजेता बनने एवं इतिहास रचने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद निखिल कांत साहू, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, बादल मक्कड़, पंकज चंद्राकर, संतोष सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, राहुल रंजन, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, योजना रंगारी, सुभाष मंडल खेल संघों एवं सभी खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share Article

Other Articles

NEP
Previous

नई शिक्षा नीति युवाओ के लिए सुनहरा भविष्य

Gurur
Next

स्कूल शिक्षा मंत्री की खरी—खरी, जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा

Next
Gurur
September 24, 2025

स्कूल शिक्षा मंत्री की खरी—खरी, जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा

Previous
September 24, 2025

नई शिक्षा नीति युवाओ के लिए सुनहरा भविष्य

NEP

Related Posts

मुख्यमंत्री ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल

www.jayjohar.com
January 19, 2026

Ensuring Fair Play and Reliability in Online Slot Games: A Deep Dive into the Eye of Horus Slot

Editor Editor
January 5, 2026
Drip

ड्रिप तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, किसान को सालाना लाखों की आमदनी

www.jayjohar.com
December 16, 2025
Red Fort

लाल किले में गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”

www.jayjohar.com
December 16, 2025

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार