Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
gfhfg
खबर छत्तीसगढ़

खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Editor Editor
February 18, 2026 2 Mins Read
17 Views
0 Comments

स्व० कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के महिला पत्रकार फाइनल में शक्ति टीम विजेता, तेजस्वी टीम उपविजेता

रायपुर. प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई के अंतर्गत स्व० कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में महिला पत्रकारों का फाइनल मुकाबला आज सुभाष स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में शक्ति टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि तेजस्वी टीम उपविजेता रही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विजेता शक्ति टीम और उपविजेता तेजस्वी टीम को बधाई देते हुए दोनों टीमों के लिए 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या के बीच महिला पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी समन्वय और टीम भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, पार्षद अंजुम ढेबर सहित वरिष्ठ पत्रकार मंजूषा शर्मा, शशि परगनिया, आफताब बेगम, शताब्दी पाण्डे एवं ज्योति सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार स्व० वीरेंद्र दीपक की स्मृति में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। स्व० वीरेंद्र दीपक के परिजन, डॉ. श्वेता शर्मा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, गरियाबंद), उषा शर्मा तथा स्वर्गीय वीरेंद्र दीपक महाविद्यालय की डायरेक्टर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्घोषक आकांक्षा दुबे ने किया। आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न इस प्रतियोगिता में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

खेल मड़ई के इस आयोजन ने महिला पत्रकारों की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकजुटता को नई पहचान दी तथा पत्रकार जगत में स्वास्थ्य एवं सौहार्द का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Share Article

Other Articles

fghf
Previous

मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

hhhhhg g
Next

रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब

Next
hhhhhg g
February 18, 2026

रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब

Previous
February 18, 2026

मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ

fghf

Related Posts

malhana 1

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना खेती भ्रमण एवं प्रशिक्षण संपन्न

Editor Editor
March 11, 2026
ghar 1

घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह

Editor Editor
March 11, 2026
raman deka 4 1

अपनी भावनाओं, दुख और खुशी को व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा होती है-श्री डेका

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 4.31.11 PM

नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन

Editor Editor
March 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार