Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ghghg
खबर छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन से बदला जीवन

Editor Editor
February 13, 2026 2 Mins Read
25 Views
0 Comments

हर घर नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

रायपुर. केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन ने दूरस्थ अंचलों में ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचने से विशेषकर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें रोज़ाना पानी के इंतजाम में घंटों समय नहीं बिताना पड़ता, जिससे वे आजीविका, बच्चों की देखभाल और परिवार को अधिक समय दे पा रही हैं।

सोलर आधारित पेयजल योजना से दूरस्थ गांव को मिला लाभ

        जिला गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत की बसाहट महेंद्रगढ़ में मिशन के तहत सोलर आधारित पेयजल योजना संचालित की जा रही है। मुख्य मार्ग से लगभग दो किलोमीटर कच्ची सड़क और जंगल से गुजरकर इस गांव तक पहुंचा जाता है। मिशन के अंतर्गत यहां प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। बसाहट के सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान कर सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

पहले हैंडपंप और तालाब पर निर्भर थे ग्रामीण

          खेती और मजदूरी पर आश्रित महेंद्रगढ़ के ग्रामीण पहले गांव के दो हैंडपंप, तीन कुओं और 1-2 किलोमीटर दूर स्थित तालाब पर निर्भर थे। वर्षा जल पर निर्भरता के कारण वर्ष में 4-5 महीनों तक गंभीर जल संकट बना रहता था। गांव की दूरपत बाई बताती हैं कि पहले कुएं और तालाब से पानी लाना अत्यंत कठिन था। बरसात में पानी गंदा हो जाता था, जिससे खाना बनाना और बर्तन धोना मुश्किल हो जाता था तथा पेट संबंधी समस्याएं भी होती थीं। अब घर में नल लगने से स्वच्छ पानी आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इससे स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और घरेलू कार्यों में सुविधा बढ़ी है।

महिलाओं को मिली राहत, बच्चों की पढ़ाई में सुधार

        गांव की बुजुर्ग दासो बाई बताती हैं कि नल कनेक्शन मिलने के बाद महिलाओं और बच्चों को रोज़ हैंडपंप या कुएं पर जाने की आवश्यकता नहीं रही। इससे घरेलू कार्य व्यवस्थित हुए हैं और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं हो रही है। अब पर्याप्त पानी मिलने से ग्रामीण अपने घरों में साग- सब्जी भी उगा रहे हैं, जिससे पोषण स्तर में भी सुधार हो रहा है।

समग्र विकास की ओर बढ़ता कदम

         जल जीवन मिशन के माध्यम से न केवल स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य, समय प्रबंधन और आर्थिक गतिविधियों में भी सकारात्मक बदलाव आया है। यह योजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल साबित हो रही है।

Share Article

Other Articles

mantri
Previous

छत्तीसगढ़ मना रहा ‘महतारी गौरव वर्ष : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दी जानकारी

say
Next

रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री श्री साय

Next
say
February 13, 2026

रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री श्री साय

Previous
February 13, 2026

छत्तीसगढ़ मना रहा ‘महतारी गौरव वर्ष : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दी जानकारी

mantri

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.36 PM

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.06 PMfxg

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 :मल्लखंभ प्रतियोगिता के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ की पुरूष टीम 124.35 अंक के साथ रही विजेता

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.40.41 PM

उग्रवाद की खामोशी से विकास की गूंज तक: ककनार घाटी में बदली तस्वीर

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.05.39 PM

​रफ्तार और शक्ति का महासंग्राम :बस्तर की धरा पर संपन्न हुई खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्पर्धाएं

Editor Editor
April 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार