Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1788539930 cbcae760630a138cd132 1
खबर छत्तीसगढ़

जन्माष्टमी प्रेम, एकजुटता और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : अरुण साव

Editor Editor
September 4, 2026 One Min Read
19 Views
0 Comments

लोरमी में यादव समाज के जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, शोभायात्रा में हुए शामिल; आरु साहू की प्रस्तुति ने बांधा समां

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के मानस मंच में सर्व यादव समाज एवं यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।

उत्सव को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं की मजबूत पहचान है। समाज राउत नाचा जैसी समृद्ध लोक परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, एकजुटता और उल्लास के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई, जो शिवपाट और लोरमी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद शीतला मंदिर बाजारपारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मानस मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ रत्न लोकगायिका आरु साहू ने शानदार प्रस्तुति दी। ‘महादेव तांडव’ रोड शो और बाइक रैली भी आकर्षण का केंद्र रहे।

रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज लोरमी की ओर से निःशुल्क रक्तदान शिविर भी लगाया गया। समाज के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह सहित यादव समाज, यदुवंशी सेना के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags:

Aru Sahu Cultural ProgramArun Sao NewsChhattisgarhJanmashtami Utsav ChhattisgarhKrishna Janmashtami Lor​miLor​mi Latest Newsraipur newsstate newsYadav Samaj Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 04 at 11.04.25 PM
Previous

जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए CM साय, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन धर्म और कर्तव्य की राह दिखाता है

1788541175 8ebb68d16ceae585be5e 1
Next

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

Next
1788541175 8ebb68d16ceae585be5e 1
September 4, 2026

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

Previous
September 4, 2026

जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए CM साय, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन धर्म और कर्तव्य की राह दिखाता है

WhatsApp Image 2026 09 04 at 11.04.25 PM

Related Posts

gddf

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.34.16 PM

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.26 PM

सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार