Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
brijmohan agrawal
राजनीति

कालनेमि कांग्रेस को जनता रूपी हनुमान की गदा पड़ने वाली है: बृजमोहन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 3, 2023 3 Mins Read
597 Views
0 Comments

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सत्य की राजनीति करती हैं। सत्य ही धर्म है। कांग्रेस असत्य की राजनीति करती है। कांग्रेस का चरित्र हिंदू विरोधी है। इसका प्रमाण यह है कि कांग्रेस द्वारा जारी बुकलेट में राम मंदिर पर सवाल खड़े किए गए हैं। कांग्रेस वोट लेने के लिए कालनेमि की तरह राम राम जपती है और तब भी उसका विद्रूप चेहरा उसके दस्तावेज के रूप में सामने आ जाता है। कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हिंदू विरोधी एजेंडे पर काम कर रही है। कालनेमि कांग्रेस को जनता रूपी हनुमान की गदा पड़ने वाली है।

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने अपने कथित ‘काला चिट्ठा’ के बिंदु क्रमांक 82 में पूछा है कि धर्म के नाम पर राजनीति कब तक होती रहेगी? अब हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि क्या कांग्रेस अधर्म और पाप की राजनीति ही चलने देना चाहती है? हिन्दू द्रोह की पापी राजनीति में गले तक डूबी कांग्रेस के चेहरे चाहे जितने हों, चाहे वह जितने मुखौटे लगा ले, लेकिन यह स्पष्ट है कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में वोट देना वास्तव में हिन्दू धर्म को समाप्त करना है। कांग्रेस ने जो काला चिट्ठा जारी किया, उससे एक बार फिर समझ में आ गया कि कांग्रेस रामद्रोही है। इसी तरह उस काले दस्तावेज के बिंदु क्रमांक 83 में कांग्रेस पूछती है कि राम मंदिर बन जाने से युवाओं को नौकरी शिक्षा और बेटियों को सुरक्षा मिल जाएगी? यह वही लाइन है जिसे हिन्दूद्रोही तत्व लगातार दुहराते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सुनिश्चित हार करीब है, तब एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कालनेमि के समान वोट के लिए अपना चेहरा बदलने की कोशिश करने वाली कांग्रेस अंत समय में अपने असली दानवी रूप में सामने आ गयी है। स्वतन्त्रता के बाद अभी तक सैकड़ों ऐसे उदाहरण हैं, जिससे कांग्रेस ने यह बार-बार साबित किया है कि उसे हिंदू धर्म और आराध्य प्रभु श्री राम से घृणा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों देश में एक घमंडिया गठबंधन बना है। यह गठबंधन वास्तव में देश और सनातन धर्म के खिलाफ एक बड़ी साजिश के तहत सामने आया है। कांग्रेस सम्मिलित इस गठबंधन के नेता और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि ने हिन्दू धर्म को मलेरिया, डेंगू और कोरोना कहते हुए उसको ख़त्म करने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी हिंदू धर्म और देश के खिलाफ चल रही ऐसी साजिश की भर्त्सना करती है और इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करने की चेतावनी देती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि धर्म के नाम पर देश के दो टुकड़े आप ने ही किया। 2007 में कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि राम सीता हनुमान और बाल्मीकि काल्पनिक किरदार हैं। इसलिए रामसेतु का कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जा सकता। कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर की सुनवाई जुलाई 2019 तक टालने का अनुरोध किया था। कांग्रेस कभी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में ही नहीं थी। कांग्रेस नेता सुशील शिंदे ने हिंदू आतंकवाद नाम का शब्द गढ़ा था ताकि हिंदुओं को बदनाम करके विश्व भर में फैले मुस्लिम आतंकवाद की तरफ से ध्यान भटका सके।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhmission 2023raipur newsstate news

Share Article

Other Articles

dhananjay singh thakur
Previous

भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति के लिये विभिन्न जातियों का किया अपमान.. माफी मांगे: धनंजय सिंह ठाकुर

kajal sonber
Next

असाइनमेंट के लिए बनाई थी शॉर्ट फिल्म, किसे पता था खुद पर्दे पर नजर आएंगी

Next
kajal sonber
September 3, 2023

असाइनमेंट के लिए बनाई थी शॉर्ट फिल्म, किसे पता था खुद पर्दे पर नजर आएंगी

Previous
September 3, 2023

भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति के लिये विभिन्न जातियों का किया अपमान.. माफी मांगे: धनंजय सिंह ठाकुर

dhananjay singh thakur

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 16 at 7.55.52 PM

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 2.05 लाख शिकायतों का निराकरण

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 16 at 7.37.46 PM

एशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाले अनिमेष कुजूर से मिले मुख्यमंत्री

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 3.17.58 PM

कार्टून समाज को सोचने और आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026 10 14 at 4.06.09 PM

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नागरिकों से की मुलाकात, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

Editor Editor
October 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार