Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
temple
नवा छत्तीसगढ़

खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार की बनेगी व्यापक कार्ययोजना

Editor Editor
June 18, 2026 2 Mins Read
59 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं
रायपुर, जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छिछली स्थित प्रसिद्ध खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने खुड़िया रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं और विकास कार्यों पर सुझाव लिए गए।
कलेक्टर व्यास ने कहा कि खुड़िया रानी क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण कर इसे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, सड़क किनारे वृक्षारोपण, आकर्षक स्वागत द्वार निर्माण, मार्केट शेड, पार्किंग सुविधा, पर्याप्त शौचालय निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का सुझाव दिया। साथ ही सरहा पानी नाला एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी बताई गई।
कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता एवं रखरखाव को स्थायी स्वरूप देने के लिए यूजर चार्ज की व्यवस्था भी की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि खुड़िया रानी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व में 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा तथा सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा।
हरे-भरे पर्वतों, प्राकृतिक गुफाओं और मनोहारी वातावरण से घिरा खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरकार की पहल से यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Tags:

#raipurcgchhattisgarh newsKhudiya Rani Templeraipur newsstate newstourism hub

Share Article

Other Articles

tank ram verma
Previous

​योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

cg 1
Next

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

Next
cg 1
June 18, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

Previous
June 18, 2026

​योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

tank ram verma

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.08.25 PM

अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 6.14.02 PM

सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 24

मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

Editor Editor
September 20, 2026
photo collage.png 23

सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार